{"_id":"5b7b816342c792465e1e89a0","slug":"electrician-arrested-for-allegedly-molesting-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली थी एमबीए छात्रा, बिजलीकर्मी ने की ऐसी हरकत, सह ना पाई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अकेली थी एमबीए छात्रा, बिजलीकर्मी ने की ऐसी हरकत, सह ना पाई वो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
घर में एमबीए की छात्रा अकेली थी। बिजलीकर्मी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने सहेलियों को बुलाकर आरोपी पकड़कर जमकर धुना फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।
घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा के सेक्टर-20 पुलिस ने एक इलेक्ट्रीशियन को एमबीए के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोपी को कूलर ठीक कराने के लिए बुलाया था।
मगर अकेला देख छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने अपनी सहेलियों को बुलाकर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस बुलाकर सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-19 में एक छात्रा रहती है। वह एक यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही है। 16 अगस्त को छात्रा के कमरे में लगा कूलर खराब हो गया।

Trending Videos
छात्रा ने पास में दुकान करने वाले इलेक्ट्रीशियन को कूलर ठीक करने के लिए बुलाया। सुबोध मोहन नाम का युवक आया और कूलर इधर-उधर कराने के बहाने से छात्रा के शरीर को छूने लगा।
छात्रा ने विरोध किया तो वह उसके साथ अभद्रता करने लगा। छात्रा ने समझाते हुए कहा कि वह ऐसा न करे और बात करते-करते कमरे से बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर दिया।
छात्रा ने ऊपर वाले कमरे में रहने वाली सहेलियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले छात्राओं ने आरोपी को कमरे में बंद कर पीटा और बाद में पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुबोध मोहन सदरपुर में रहता है। उसकी सेक्टर-19 में दुकान है।