{"_id":"cfa909160b86bba1ac5412fae55068bc","slug":"electrical-workers-demonstrate-against-privatization","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 20 May 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के तत्वाधान में जिले के सभी बिजली कार्यालयों पर सुबह नौ से 11 बजे तक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बिजली संबंधित किसी शिकायत के निदान के लिए भी कर्मचारी मौके पर नहीं गए। इससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निगम प्रबंधक अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सारे काम निजी हाथों में सौंप रहे हैं। अभी तक जितने काम निगम ने निजी ठेकेदारों से करवाए हैं उनसे बिजली निगम को करोड़ों की चपत लगी है। फिर भी 11 केवी फीडरों को फ्रेंचाइजी किया जा रहा है।
विज्ञापन
यूनियन के महासचिव सुभाष लांबा और सर्कल सचिव लज्जाराम ने कहा कि निगम प्रबंधकों ने रीडिंग, बिलिंग व कैश कलेक्शन का काम निजी कंपनी को दे दिया है। इससे उपभोक्ताओं को गलत बिल जारी हो रहे हैं। लोगों के आक्रोश का सामना बिजली निगम कर्मचारियों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में रूपराम तेवतिया, जगन सिंह, विजयदेव तेवतिया, सुरेन्द्र सिंह, जयप्रकाश, श्योराण सिंह, कुलबीर सिंह, चन्दर सेन, जुगल किशोर, रामहंस, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
कटौती के विरोध में ग्रामीणों का धरना शुरू
पिछले कई दिनों से लगातार की जा रही बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार से रबूपुरा के बिजली सब स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। बिजली आपूर्ति बंद होने से करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीण परेशान हैं।
क्षेत्र में हो रही लगातार बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को सब स्टेशन परिसर में धरना दिया।
इस दौरान जिला किसान सभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। किसान सभा के जिलाध्यक्ष नत्थीराम शर्मा ने क्षेत्र में 20 घंटे बिजली आपूर्ति करने, जर्जर तारों को बदलने और इस काम में लगे प्राइवेट कर्मचारियों को भी बदलने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। इसके बावजूद निगम के अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रभावित होने वाले गांवों में भाईपुर, खेड़ा मोहम्दाबाद, पचौकरा, आछेपुर, चांदपुर, भुन्ना, तिरथली, मेहमदपुर आदि शामिल हैं। धरने में सुरेंद्र त्यागी, कैलाशचंद्र, हर प्रताप, कमल सिंह, सतीश, राकेश त्यागी, राजकुमार भाटी आदि मौजूद थे।
वहीं, विद्युत निगम के एसडीओ सोनू रस्तोगी ने बताया कि 11 केवी फीडर के मेंटेनेंस का काम मंगलवार रात तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।