{"_id":"55b2836ea0f07b74f5cb8303dc1c58f2","slug":"electrical-connections-will-no-longer-predecessor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं चलेंगे उत्तराधिकारी वाले बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं चलेंगे उत्तराधिकारी वाले बिजली कनेक्शन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन ने अब मृतकों के नाम पर चल रहे पुराने कनेक्शनों को काटने की तैयारी शुरू कर दी है। मृतकों के नाम पर चल रहे कनेक्शनों को उत्तराधिकारियों को अपने नाम पर कराने की चेतावनी जारी कर दी गई है। नाम न बदलवाने वालों को कारपोरेशन ने सप्लाई न देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कारपोरेशन में सैकड़ों कनेक्शन मृतकों के नाम पर चल रहे हैं। परिवार के मुखिया की मौत के बाद परिजन संपत्ति आदि में अपना नाम तत्काल बदलवा लेते हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन मृतक के नाम पर ही चलता रहता है। इससे कारपोरेशन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बिल आदि का विवाद होने, रिकवरी जारी होने या अन्य विवाद की स्थिति में कारपोरेशन को ही नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसी हालत में मृतक कनेक्शनधारक के उत्तराधिकारी अलग हट जाते हैं। कारपोरेशन रिकार्ड के अनुसार 50 करोड़ से ज्यादा के घरेलू बिल उत्तराधिकार विवाद में अटके पड़े हैं।
विज्ञापन
अब निर्णय लिया गया है कि मृतकों के नाम पर चल रहे विद्युत कनेक्शनों की सप्लाई काटी जाएगी। दो माह में बिजली प्रयोग करने वालों को कनेक्शन अपने नाम कराना होगा।