{"_id":"5b6b09cb4f1c1b54638b70ee","slug":"electric-department-cut-electric-in-amrapali-zodiac","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: आम्रपाली जोडियक में बिल जमा न करने पर काटी बिजली, बकाया है 65 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: आम्रपाली जोडियक में बिल जमा न करने पर काटी बिजली, बकाया है 65 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 08 Aug 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
amrapali zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसायटी पर बकाया करीब 65 लाख रुपये जमा न करने पर बुधवार दोपहर को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने फिर बिजली आपूर्ति काट दी। उधर, वहां के निवासियों को बिजली कटने के बाद जेनरेटर से 8 से 10 रुपये प्रति यूनिट देकर बिजली लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
दरअसल, सोसायटी पर बिजली विभाग के करीब पौने 3 करोड़ रुपये बकाया हैं, लेकिन इसके एवज में यूपीपीसीएल ने सोसायटी की बिजली काट दी थी और आरसी जारी कर दी थी। इसके खिलाफ बिल्डर कोर्ट चला गया और उस राशि को छोड़कर हर माह बिल जमा करने का आश्वासन दिया जिसके बाद विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह विद्युत विभाग ने फिर सोसायटी की बिजली काट दी। कारण, बिल्डर की ओर से हर माह का बिल अदा नहीं किया गया था जिससे करीब 65 लाख रुपये और बकाया बढ़ गया। 24 घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद सोसायटी और बिल्डर के लोगों ने आश्वासन दिया कि मंगलवार तक वह रुपये जमा करा देंगे, लेकिन बिल जमा न होने की स्थिति में बुधवार को यूपीपीसीएल के अधिकारियों ने कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आला अधिकारियों के लिखित निर्देश पर आम्रपाली जोडियक सोसायटी की बिजली आपूर्ति बंद की गई है। करीब पौने तीन करोड़ रुपये बकाया हैं, लेकिन 65 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा था। इसे जमा न कराने के कारण कनेक्शन काटा गया है। आला अधिकारियों के अग्रिम आदेश तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। - मनोज कुमार , अधिशासी अभियंता, यूपीपीसीएल नोएडा