फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election commission warns kejriwal to not violate code of conduct

केजरीवाल की इस गलती के कारण खत्म हो सकती है आम आदमी पार्टी, EC ने दी चेतावनी

Sat, 21 Jan 2017 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
election commission warns kejriwal to not violate code of conduct
अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल की एक गलती के कारण आम आदमी पार्टी पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने केजरीवाल को उनकी 'रिश्वत' संबंधी टिप्पणी के लिए चेतावनी दे दी है कि अगर वो आचार संहिता का उल्लंघन करने से बाज नहीं आए तो उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यहां तक कि आम आदमी पार्टी के निलंबन या उसे खत्म करने तक क‌ी कार्रवाई की जा सकती है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को फटकार लगाते हुए कहा है कि आगे से वह अपने चुनावी भाषणों पर लगाम लगाएं अन्यथा वह आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए जाने के लिए सजा के हकदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग के पास है पार्टी की मान्यता रद्द करने का अध‌िकार

election commission warns kejriwal to not violate code of conduct
भारतीय निर्वाचन आयोग

आयोग ने केजरीवाल को इलेक्शन सिंबल्स(रिजर्वेशन एंड अलॉटमेंट) ऑर्डर एक्ट के पैरा 16 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पैरा 16 के तहत चुनाव आयोग को यह अधिकार है कि वह आचार संहिता उल्लंघन करने वाली पार्टी की मान्यता तक रद्द कर सकती है।

बता दें कि इससे पहले आयोग ने केजरीवाल को 16 जनवरी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

किस बयान पर मिली चेतावनी
इसी महीने में केजरीवाल ने गोवा की अपनी एक चुनावी रैली के दौरान लोगों से अपील की थी कि वे कांग्रेस और बीजेपी से पैसे ले लें मगर वोट आम आदमी पार्टी को ही दें। उन्होंने लोगों से कहा था कि कांग्रेस और बीजेपी के लोग उन्हें पैसे देने आएंगे तब महंगाई को ध्यान में रखकर लोग 5 हजार की जगह 10 हजार मांगें वह भी नए नोटों में।

केजरीवाल ने फैसले के विरुद्ध किया ट्वीट
अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के फैसले को गलत ठहराते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ चुनाव आयोग का फैसला पूरा तरह से गलत है। निचली अदालत में उनके पक्ष में फैसला आया था। चुनाव आयोग ने अदालत के उस फैसले पर ध्यान नहीं दिया। अब वो अदालत में इस फैसले को चुनौती देंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed