फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election commission to watch candidates' activities

प्रचार थमा, अब चलेगा साम और दाम

Wed, 09 Apr 2014 01:57 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
मनोज कुमार/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 09 Apr 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
election commission to watch candidates' activities

लोकसभा चुनाव के लिए अब चुनाव प्रचार थम चुका है। अब प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए रुपये, शराब और अन्य सामान बांटे जाने का अंदेशा है।

विज्ञापन


इसे ध्यान में रख प्रशासन ने खुफिया विभाग के अलावा सादे कपड़ों में पुलिस तैनात कर दिया है। नामांकन से लेकर प्रचार समाप्त होने तक प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं।
विज्ञापन


लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको ‘विशेष तरीके’ से मनाना जरूरी होता है क्योंकि उनके पीछे काफी वोट होते हैं। चुनाव से एक दिन पूर्व की रात में साम, दाम, दंड, भेद का प्रयोग कर ऐसे लोगों को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर प्यार से नहीं माने तो ऐसे मानेंगे

election commission to watch candidates' activities

कई प्रत्याशियों द्वारा गांवों में संपर्क साधने का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार की रात कुछ मतदाताओं को प्यार से तो कुछ को रुपये और शराब आदि का लालच देकर मनाया जाएगा। जो इन दोनों से नहीं मानेंगे उन्हें प्रत्याशी के समर्थक दबाव देकर मनाने की कोशिश करेंगे।

उधर, डीएम एवी राजामौली का कहना है कि प्रशासन की ओर से कुछ टीमें बनाई गई हैं जो रात में क्षेत्र में तैनात रहेंगी।

इसके अलावा पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे और आला अधिकारियों को इसकी सूचना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed