फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election commission asked delhi police for action on exit poll sting

एग्जिट पोल के स्टिंग पर चुनाव आयोग का एक्शन

Mon, 03 Mar 2014 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
election commission asked delhi police for action on exit poll sting

एग्जिट पोल में धांधली पर हुए एक स्टिंग के बाद कांग्रेस से मिली शिकायत पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए केंद्र सरकार से मामले में कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


आयोग ने प्रेस कौंसिल अध्यक्ष तथा न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एसोसिएशन को भी जनमत सर्वेक्षणों को मीडिया में दिखाने व छापने के लिए जरुरी गाइडलाइन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:मोदी के लिए वोट बैंक बना रहे बाबा रामदेव
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव सर्वेक्षणों में कांग्रेस से मिली शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने केंद्रीय कानून सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि जनमत सर्वेक्षणों पर रोक लगाने के लिए आयोग का प्रस्ताव सन 2004 से सरकार के पास लंबित है। सरकार ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

इस संबंध में चुनाव आयोग 12 नवंबर 2013 को मंत्रालय को दुबारा पत्र भेजकर प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए अनुरोध कर चुका है। अब इस मामले में कांग्रेस की ओर से मिली शिकायतों के आधार पर कानून मंत्रालय से उचित कदम उठाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:सोमनाथ पर कार्रवाई के लिए एलजी को एक और चिट्ठी


चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को भी अलग से चिट्ठी भेजी है। पुलिस कमिश्नर से आयोग ने कहा है कि शिकायत के साथ स्टिंग की सीडी व ट्रांसस्क्रिप्ट भी भेजी जा रही है। इस मामले में आयोग चाहता है कि पुलिस तत्काल मामले की जांच करके उचित कार्रवाई करे।

चुनाव आयोग ने जनमत सर्वेक्षणों में धांधली के मामले में सूचना एवं प्रसारण सचिव तथा कारपोरेट मामले के सचिव को भी चिट्ठी भेजी है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में षड़यंत्र, गलत रिपोर्ट तैयार करना, भ्रामक सूचना देने के लिए अवैध रूप से पैसा मांगे जाने के आरोप लगाये गये हैं। आयोग ने इन आरोपों के आधार पर दोनों मंत्रालयों से जरूरी कार्रवाई किए जाने को कहा है।


यह भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस का जुल्म, मुक्का मारकर फोड़ दी आंख

चुनाव आयोग ने प्रेस कौंसिल तथा न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्षों को लिखे पत्र में कहा है कि आप को इस संबंध में जरुरी दिशा निर्देश बनाने चाहिए कि कोई भी चैनल व मीडिया संस्थान किसी एजेंसी को चुनावी सर्वेक्षण के लिए नियुक्त करते समय क्या पद्धति अपनाये। जनमत सर्वेक्षणों के मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। इसके लिए मीडिया को जवाबदेह बनाया जाए।

एक टीवी न्यूज चैनल ने चुनावी सर्वेक्षण करने वाली कंपनियों पर किए गये स्टिंग में यह बताया था कि किस तरह 11 कंपनियों के अधिकारी पैसे लेकर वे पार्टी विशेष के लिए सर्वे के परिणामों को प्रभावित करने को तत्पर रहते हैं। कांग्रेस ने इसी स्टिंग की सीडी व स्क्रिप्ट चुनाव आयोग को भेजकर शिकायत की थी कि ऐसे जनमत सर्वेक्षणों पर रोक लगनी चाहिए। कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी मित्तल ने 26 फरवरी को तीनों चुनाव आयुक्तों को भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed