फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election campaigning in gautambudh nagar loksabha

गौतमबुद्घ नगर के 4 सूरमाओं की जुबानी जंग

Tue, 08 Apr 2014 10:55 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
election campaigning in gautambudh nagar loksabha

दिल्ली एनसीआर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों के प्रत्याशियों ने पूरे दमखम के साथ मतदाताओं को लुभाया। किसी ने सामाजिक बदलाव की बात कही तो कोई शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का दम भरता नजर आया।

विज्ञापन


वोटरों के बीच पहुंचे उम्मीदवारों ने 'उम्मीद' भरी निगाहों से मतदाताओं से अर्ज किया तो विरोधियों पर 'वार' भी किया।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हर प्रत्याशी ने रोड शो और रैलियों के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन तो किया ही, वोटरों को रिझाने के लिए कूटनीतिक चाल चलने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन

'जोड़ तोड़ से नहीं चलेगा काम'

election campaigning in gautambudh nagar loksabha

गौतमबुद्घ नगर सीट से बसपा उम्मीदवार सतीश अवाना ने कहा‌ कि क्षेत्र में सामाजिक विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर परिवहन व्यवस्था जरूरी है। सिर्फ जोड़-तोड़ व दल-बदल की राजनीति से लोगों को झांसे में लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता बहकावे में नहीं आएं। सिर्फ विकास की नीति को ध्यान में रखकर विचार करें। सामाजिक विकास से ही भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

अवाना ने कहा कि संविधान के तहत आम हो या खास, गरीब हो या अमीर, मजदूर हो या मालिक सभी को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए वह वचनबद्ध हैं। उन्होंने प्रदूषण, पेयजल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के मुद्दे भी उठाए।

'विरोधी पार्टियां फैला रही सांप्रदायि‌कता'

election campaigning in gautambudh nagar loksabha

समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को कई गांवों का दौरा किया और लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों के हित के लिए काम करती है। दूसरी पार्टियां समाज को बांटने का काम कर रही हैं और सांप्रदायिकता का विष घोल रही हैं।

उन्होंने कहा कि सपा ने प्रदेश के विकास के लिए जो कार्य अपने दो वर्ष के कार्यकाल में किए हैं, पूर्व सरकार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में भी इतने काम नहीं कर सकी थी।

विज्ञापन

‘मोदी को पीएम बनाने का वक्त आ गया’

election campaigning in gautambudh nagar loksabha

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 10 अप्रैल को अपना और अपने परिवार का वोट डलवाएं और घर-घर जाकर अधिक से अधिक मतदान कराएं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ना एक सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 10 अप्रैल को देश के विकास और एक नए भारत निर्माण के लिए मतदान करेंगे।

भाजपा नोएडा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र नागर ने कहा कि कुछ शरारती तत्व डॉ.महेश शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया, फेसबुक व वाट्सएप पर साजिश कर रहे हैं। यह विपक्षी पार्टियों की रणनीति का एक हिस्सा है। हम इस दुष्प्रचार को सफल नहीं होने देंगे।

'भ्रष्टाचार और परिवर्तन की जंग'

election campaigning in gautambudh nagar loksabha

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पांचों विधानसभाओं में कार-बाइक रैली निकाली। इसके बाद सिकंदराबाद में एकत्र हुए जनसमूह को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने संबोधित किया।

सिकंदराबाद से ककोड़, झाझर होते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का काफिला रबूपुरा अनाज मंडी पहुंचा। जहां संजय सिंह और गौतमबुद्ध नगर से ‘आप’ प्रत्याशी केपी सिंह के समर्थन में वोट मांगे। संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ व व्यवस्था परिवर्तन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed