फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly husband and wife hostage robbed of 45 lakh in punjabi bagh

बुजुर्ग पत्नी-पत्नी को बंधक बना 45 लाख की लूट, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए

Tue, 11 Dec 2018 05:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 05:19 AM IST
विज्ञापन
Elderly husband and wife hostage robbed of 45 lakh in punjabi bagh
इसी अलमारी से लूटे 40 लाख रुपए - फोटो : अमर उजाला

पंजाबी बाग इलाके में रविवार रात बदमाशों ने बुजुर्ग फाइनेंसर गिरधारी लाल (65) और उनकी पत्नी अमृत कौर को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश घर में रखे 40 लाख रुपये नकद और करीब पांच लाख कीमत के जेवर लूट ले गए। भागते हुए बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दंपती का कोई बच्चा नहीं है। गिरधारी लाल शिल्पी लीजिंग प्राइवेट कंपनी चलाते हैं। कंपनी फाइनेंस का काम करती है। रविवार शाम करीब सवा सात बजे दंपती घर में थे। किसी के कॉलबेल बजाने पर गिरधारी ने दरवाजा खोला तो बाहर मौजूद युवक ने ट्रक के लोन का किस्त जमा कराने की बात कही। इसी बीच, दूसरा बदमाश भी वहां पहुंच गया। दोनों गिरधारी को धक्का देते हुए कमरे में घुस गए। 
विज्ञापन


बदमाशों ने गिरधारी के कनपटी पर पिस्टल लगाकर नकदी और जेवरात के बारे में पूछा। इसी दौरान पहुंची अमृत कौर को भी उन्होंने काबू कर लिया। नकदी और जेवरात के बारे में नहीं बताने पर बदमाशों ने गिरधारी से मारपीट की। बाद में बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया और बेड खोलकर छानबीन की। बदमाश अलमारी से 40 लाख रुपये और जेवरात लूटकर चले गए। भागने से पहले बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को रसोई में बंधक बना दिया। गिरधारी के मुताबिक, बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से फिंगर प्रिंट उठाए। पुलिस को आशंका है कि किसी परिचित की मिलीभगत से वारदात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed