{"_id":"5cecf9b6bdec22071d1bfbf0","slug":"eighth-class-student-writes-letter-to-his-mother-and-left-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः मां को चिट्ठी लिखकर आठवीं के छात्र ने छोड़ा घर, फिर पहुंच गया यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः मां को चिट्ठी लिखकर आठवीं के छात्र ने छोड़ा घर, फिर पहुंच गया यहां
Tue, 28 May 2019 03:38 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 28 May 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
आठवीं का छात्र आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
वैशाली सेक्टर-चार से आठवीं कक्षा का छात्र आर्यन मां के नाम तीन पेज का पत्र छोड़ रविवार रात बिहार के भागलपुर स्थित नानी के घर जाने की बात कहकर निकल गया। वह आज अपने नानी के घर (बिहार के भागलपुर) पहुंच गया। छात्र घर से एक हजार रुपये भी ले गया है।
विज्ञापन
सोमवार शाम तक छात्र के बिहार नहीं पहुंचने पर पीड़ित मां ने इंदिरापुरम थाने में गुमशुदगदी का मामला दर्ज करवाई थीं। भागलपुर में भी परिजन बच्चे की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के भागलपुर स्थित कहलगांव निवासी रितु शाह डेढ़ माह पूर्व हैदराबाद से बेटे यश उर्फ आर्यन के साथ वैशाली सेक्टर-4 में रहने आई थीं।
मां को पत्र में आर्यन ने क्या लिखा था?
आर्यन ने मां को पत्र में लिखा- मैं नानी से मिलने जा रहा हूं, मैं खुले में रहना चाहता हूं। मैंने एक हजार रुपये, कपड़े, किताबें और चादर ले ली हैं। छात्र ने कहा कि मैं एसी कोच में बिना टिकट सफर करूंगा और सीट मिलते ही बैठ जाऊंगा।
विज्ञापन
आर्यन ने कहा, नाना-नानी को मत बताना कि मैं जा रहा हूं। स्टेशन से खुद घर पहुंच जाऊंगा। नानी के जाने के बाद से मुझे कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। स्कूल में मैं किसी से बात भी नहीं कर पा रहा था।
छात्र ने कहा कि दिल्ली से कहलगांव जाने वाली ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट सफर करूंगा। सीट मिलेगी तो बैठ जाऊंगा।
आर्यन ने कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, और मां समेत रिश्तेदारों का भी नंबर लिया है। छात्र ने पत्र में लिखा है कि मुझे आप स्मार्ट वॉच दिला दीजिएगा। इससे अपना मन खुश कर लूंगा।