फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight and a half year old child murdered one and half year child in Delhi

साढ़े आठ वर्षीय बच्चे ने की डेढ़ साल के मासूम की हत्या, भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए की वारदात

Tue, 30 Apr 2019 10:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 30 Apr 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Eight and a half year old child murdered one and half year child in Delhi

दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में साढ़े आठ वर्षीय बच्चे ने डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या कर दी। उसने भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए यह वारदात की। मां के पास सो रहे मासूम को उठाकर उसने पानी की हौदी में उसका मुंह डुबो दिया।

विज्ञापन


उसने बच्चे का मुंह हौदी में कई बार डुबोया। इसके बाद शव पास में स्थित नाली में फेंक दिया। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बच्चे को पकड़ लिया। उसे मंगलवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह मांडी गांव से डेढ़ वर्षीय बच्चे आलोक सिंह के गायब होने की सूचना मिली थी। आलोक माता गीता, पिता पप्पू और बड़े बहन-भाई के साथ रहता था। पप्पू इलाके के फार्म हाउस में माली है। आलोक रात को घर की छत पर मां व बहन के साथ सोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार तड़के चार बजे गीता की आंख खुली तो उसने बेटे को गायब पाया। आसपास तलाश के बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को गांव के पास ही सड़क किनारे स्थित गंदे पानी की नाली से सोमवार सुबह 7 बजे आलोक का शव मिला। नाली ज्यादा गहरी नहीं थी और न ही उसमें ज्यादा पानी था। आलोक की सीधी आंख, पेट और पैरों में चोटों के निशान थे। कान से खून निकल रहा था। 

मां और बहन के बीच से मासूम को उठाया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात में ही मांडी गांव से साढ़े आठ वर्षीय बच्चा गायब हो गया था। यह बच्चा आलोक सिंह के घर के पास में परिवार संग किराए पर रहता है। यह बच्चा भी सोमवार सुबह मिल गया। आलोक और उसके गायब होने का समय करीब-करीब एक था।

संदेह होने पर पुलिस ने बच्चे को पकड़कर पूछताछ की। उसने आलोक को हौदी में डुबोने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि कुछ समय पहले आलोक की बहन ने उसके भाई की पिटाई कर दी थी। इससे उसका भाई छत पर गिर गया और उसके सिर में चोट लगने से सूजन आ गई थी। भाई का पिटाई का बदला लेने के लिए उसने मासूम आलोक की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मां और बहन के बीच में सो रहे आलोक को साढ़े आठ वर्षीय बच्चा उठाकर ले गया। उसने पास में स्थित पानी की हौदी में बच्चे का मुंह डुबो दिया। उसने बच्चे के मुंह को हौदी में कई बार देकर मारा था। इसके बाद वह शव पास में स्थित गंदे पानी की नाली में फेंक आया।

डूबने से हुई थी मासूम की मौत
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव सोमवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि बच्चे की मौत डूबने से हुई है। ऐसे में पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि हत्या हौंदी में मुंह डुबोकर की गई है। आलोक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पुलिस आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed