फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   edmc sanitation workers strike: delhi bjp chief manoj tiwari effigy burn

आखिर क्यों दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के पुतले को पहनाई चप्पल फिर लगा दी आग

Fri, 20 Oct 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Oct 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
edmc sanitation workers strike: delhi bjp chief manoj tiwari effigy burn
- फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के यमुना विहार स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के बैनर तले उन्होंने मनोज तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। इसके अलावा उन्होंने मनोज तिवारी के कार्यालय के पास कूड़ा भी फेंका। प्रदर्शन में महिला सफाई कर्मचारियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि तीनों नगर निगम के चुनाव से पहले मनोज  तिवारी ने सफाई कर्मचारियों से उनकी सभी समस्याएं दूर करने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के बाद आंदोलन को उग्र रूप देने का एलान

edmc sanitation workers strike: delhi bjp chief manoj tiwari effigy burn

उन्होंने दावा किया था कि तीनों नगर निगम का विलय किया जाएगा और नगर निगम को केंद्र सरकार से सीधे तौर पर फंड मुहैया कराया जाएगा। लेकिन ऐसा करने में अभी तक वह नाकाम रहे हैं, लिहाजा उन्हें याद दिलाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है।

गहलोत ने कहा कि अभी तक दिवाली पर्व के चलते स्लो डाउन काम बंद हड़ताल कर रखी थी, लेकिन दिल्ली सरकार और नगर निगम ने कर्मचारियों की समस्याओं को दरकिनार कर रखा है।

यहां तक कि हड़ताली कर्मचारियों का मामला हाईकोर्ट में जाने के पश्चात भी दिल्ली सरकार सुनवाई नहीं कर रही, लिहाजा अब कर्मचारी अपनी स्वेच्छा से उग्र रूप धारण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed