फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Editing pictures of Prime Minister and Home Minister done viral case filed in ghaziabad

गाजियाबादः प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की तस्वीरों को एडिट कर किया वायरल, केस दर्ज

Tue, 29 Sep 2020 06:26 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Sep 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Editing pictures of Prime Minister and Home Minister done viral case filed in ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पहले पुलिस शिकायतकर्ता को काफी समय तक टरकाती रही। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ व्हाट्सएप पर अभद्र कमेंट करने पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


 राजनगर निवासी आकाश वशिष्ठ का फेसबुक पर अकाउंट है। फेसबुक अकाउंट पर उन्हें एक ग्रुप पर पोस्ट दिखी। जिस पर प्रधानमंत्री की तस्वीरें डाली गई थीं। प्रोफाइल सर्च करने पर मालूम पड़ा कि जाकिर हुसैन आलम के नाम के व्यक्ति ने यह तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। आरोपी ने प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और कुछ महिलाओं की भी फोटो पोस्ट की थीं। सादिर अली खान रूहेलान ने भी इस तरह की तस्वीरें पोस्ट कर रखी थीं। कविनगर पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस पर मामले को गंभीरता से नए लेने का आरोप 
शिकायतकर्ता आकाश वशिष्ठ ने पुलिस अधिकारियों पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह मामला आठ अप्रैल का है। उस दौरान कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम थे। शिकायत के बावजूद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद उन्होंने पीएमओ में शिकायत की। उनका दावा है कि पीएमओ की ओर से जब अधिकारियों से जवाब मांगा गया, तो रविवार रात कविनगर पुलिस हरकत में आई। उधर, पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक वर्मा का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की फोटो वायरल होने का मामला गंभीर है। साइबर सेल की टीम के साथ पुलिस की अन्य टीमें भी आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की तस्वीर से छेड़छाड़ पर गिरफ्तारी
सिहानीगेट पुलिस ने सुहेल सैफी निवासी हिंडन विहार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुहेल ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो एडिट कर वायरल की थी। आरोपी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अभद्र टिप्पणी की थी। मामले में रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता संजीव बाल्मीकि ने शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed