फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED Summons Kejriwal CM Kejriwal has to appear tomorrow on third summons

ED Summons Kejriwal : तीसरे समन पर सीएम केजरीवाल को आज होना है पेश, क्या फिर नहीं जाएंगे? आप ने बताया अपना रुख

Wed, 03 Jan 2024 01:40 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Jan 2024 01:40 AM IST
सार

प्रेस वार्ता में सीएम केजरीवाल के पेश होने को लेकर पूछे गए सवाल पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना रुख साफ कर दिया है। आप ने कहा है कि वह कानून के हिसाब से काम करेंगे।

विज्ञापन
ED Summons Kejriwal CM Kejriwal has to appear tomorrow on third summons
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तीन समन भेज चुका है। तीसरे समन में केजरीवाल को तीन जनवरी यानी आज पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पहले दो बार की तरह इस बार भी केजरीवाल पूछताछ के लिए नहीं जाएंगे। इस बीच मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में सीएम केजरीवाल के पेश होने को लेकर पूछे गए सवाल पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना रुख साफ कर दिया है। आप ने कहा है कि वह कानून के हिसाब से काम करेगी।

विज्ञापन

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं, जिसमें उन्होंने भाजपा को बेरोजगारी और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर घेरा। जब उनसे तीसरे समन पर सीएम केजरीवाल के ईडी के समक्ष पेश होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह कानून के मुताबिक काम करेंगे। साथ ही सवाल किया गया कि जब पहले दो समन को आप ने गैरकानूनी बताया और सीएम पूछताछ के लिए नहीं गए, ऐसे में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है। अगर कुछ भी मामला नहीं है तो क्यों नहीं गए। इस पर प्रियंका ने कहा कि इस बारे में हमारे वकील सही जानकारी दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में भेजा था पहला समन
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी इस मामले में समन जारी करके दो नवंबर को तलब किया था, लेकिन वह उस दौरान भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेश होने का समय मांगा था, वहीं दो नवंबर को उनके वकीलों ने ईडी के समन को गैर कानूनी करार दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed