फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ed raids on congress leader jagdish sharma residence take him to office for questioning

वाड्रा के सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आज कांग्रेस नेता के घर ईडी की रेड

Sat, 08 Dec 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Dec 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
ed raids on congress leader jagdish sharma residence take him to office for questioning
जगदीश शर्मा - फोटो : ani

दिल्ली के कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के घर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) का छापा पड़ा है जिसमें कुछ कागजात व सामान जब्त किया गया है। इसके साथ ही अफसर शर्मा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


इस बात की पुष्टि खुद जगदीश शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि ईडी मुझे पूछताछ के लिए अपने दफ्तर ले जा रहा है। जगदीश शर्मा वाड्रा के करीबी माने जाते हैं और जानकार इस छापे को उसी से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि शुक्रवार को दिल्ली और बेंगलुरू में कई जगह रॉबर्ट वाड्रा के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।

विज्ञापन

छापों पर कांग्रेस का पलटवार- ये बदले की राजनीति है

बीकानेर के स्थानीय तहसीलदार ने इलाके में जमीन आवंटन में कथित फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। इसके बाद राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज कुछ प्राथमिकी और आरोपपत्रों का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने 2015 में हुए सौदे के संबंध में एक आपराधिक मामला दर्ज किया था।

दूसरी ओर वाड्रा के वकील सुमन ज्योति खेतान ने ईडी की छापेमारी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके मुवक्किल से जुडें करीबी सहयोगियों के तीन स्थानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है।

उन्होंने हमारे लोगों को स्काइलाईट हॉस्पिटेलिटी के अंदर बंद कर दिया और वे किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। क्या यह नाजीवाद है,  क्या यह जेल है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के दौरान कुछ भी नहीं मिला है और अब वह हमें बंद करके फर्जी साक्ष्य तैयार कर रहे हैं। इस कार्यवाही के दौरान वाड्रा के घर ईडी के अधिकारियों के पहुंचने की सूचना ने भी हवा पकड़ी, लेकिन निदेशालय द्वारा इसकी पुष्टी नहीं की गई।

याद रहे कि पिछले साल दिसंबर में ईडी ने नागर के करीबी सहयोगी अशोक कुमार तथा एक अन्य व्यक्ति जयप्रकाश भार्गव को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि नागर का स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ाव है और इस कंपनी के तार वाड्रा से जुड़े हुए हैं। 

माना जा रहा है कि ईडी इस इलाके में जमीन खरीदने वाली कंपनी-स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड के संचालन के बारे में वाड्रा से पूछताछ करना चाहती है। दरअसल यह कंपनी कथित तौर पर उनसे जुड़ी है।

ईडी वाड्रा का सामना उन लोगों से भी कराना चाहती है जिन्होंने इसे उनसे जुड़ा बताया है। गौरतलब है कि इस एजेंसी मामले में एक बड़ी स्टील कंपनी की भूमिका की भी जांच कर रही है। संदेह है कि स्टील कंपनी ने उस कंपनी को कर्ज दिया जिसने बहुत महंगी कीमत पर वाड्रा से जुड़ी कंपनियों से जमीनें खरीदी। एजेंसी ने पूर्व में वाड्रा से जुड़े महेश नागर और कुछ अन्य के परिसरों पर छापा मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed