फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED million will now examine the car caught

कार में पकड़े गए तीन करोड़ की जांच अब ईडी करेगा

Sat, 14 Jan 2017 03:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 03:08 AM IST
विज्ञापन
ED million will now examine the car caught
file photo

इंदिरापुरम के यूपी गेट से एसयूवी कार से तीन करोड़ रुपये की नई करेंसी पकड़े जाने के मामले में आयकर विभाग जल्द ही कैश कलेक्शन कंपनी और बैंक अधिकारियों से पूछताछ करेगा। इतना ही नहीं कंपनी के अधिकारी अगर कैश के संबंध में दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहते हैं तो मामले की जांच ईडी को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


आयकर अधिकारियों का कहना है कि नोटबंदी के बाद से आठ लाख रुपये से अधिक कैश पकड़े जाने पर जांच एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) कर रहा है।        बृहस्पतिवार को यूपी गेट पर चेकिंग के दौरान एसयूवी कार से बंद बॉक्स में तीन करोड़ की नई करेंसी पकड़ी गई थी। पुलिस और आयकर विभाग की जांच में कैश के संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर कैश को सीज कर ट्रेजरी में जमा कर दिया गया था।
विज्ञापन


एसयूवी में सवार पांच लोगों का कहना था कि वे कैश कलेक्शन कंपनी विजुअल के कर्मचारी हैं और दिलशाद गार्डन स्थित एक निजी बैंक का पैसा गाजियाबाद और नोएडा के छह शाखाओं में बांटने जा रहे थे। बाद में इन पांचों को उनके आईडी प्रूफ लेकर छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि आयकर विभाग ही बैंक और कैश कलेक्शन एजेंसी से पूछताछ करेगा। अगर एजेंसी या उसके कर्मचारियों के खिलाफ आयकर विभाग कोई एफआईआर थाना इंदिरापुरम में दर्ज कराता है तो जांच की जाएगी।

उधर, निजी बैंक के अधिकारियों का कहना है कि रुपये को करेंसी चेस्ट से बैंक शाखा तक पहुंचाने का जिम्मा कलेक्शन एजेंसी का है। ऐसे में कलेक्शन एजेंसी ही आयकर विभाग को सभी दस्तावेज दिखाएगी। बैंक अपना पैसा कलेक्शन एजेंसी के सिक्योरिटी डिपॉजिट से काट लेगा।     

 
साहिबाबाद के शालीमार गार्डन से पुरानी करेंसी के 31.64 लाख रुपये पकड़े जाने की जानकारी आयकर विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय को दे दी है। आईटीओ राहुल गौतम ने बताया कि पुरानी करेंसी की जांच प्रवर्तन निदेशालय को सौंपी जाएगी। ईडी के अधिकारी प्रॉपर्टी डीलर परमजीत सिंह और उसके साथी ऋषि से पूछताछ कर सकते हैं। उधर, बृहस्पतिवार देर रात पूछताछ के बाद प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी को पुलिस ने छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed