{"_id":"681844cb18db02fc10068cbe","slug":"ed-arrests-former-haryana-congress-mla-dharam-singh-chhokar-in-money-laundering-case-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईडी का बड़ा एक्शन: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी का बड़ा एक्शन: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
Mon, 05 May 2025 10:26 AM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 05 May 2025 10:26 AM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर को गिरफ्तार किया है। बीते रविवार को 61 साल के पूर्व विधायक को एक होटल से हिरासत में लिया गया था। आज ईडी गुरुग्राम की कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर को गिरफ्तार किया है। बीते रविवार को 61 साल के पूर्व विधायक को एक होटल से हिरासत में लिया गया था। आज ईडी गुरुग्राम की कोर्ट में पेश करेगी। आरोप है कि उन्होंने गुरुग्राम में लोगों को घर देने के बदले करोड़ों रुपए लिए। बाद में न घर दिया, न पैसे लौटाए।
विज्ञापन
छोकर पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक हैं। पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने उन्हें फिर से उसी सीट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया था, जिसके बाद वे चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
छोकर, उनके बेटे विकास छोकर (फरार) और सिकंदर छोकर पर 1,500 से अधिक घर खरीदारों से धोखाधड़ी और उनसे 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़पने का आरोप है।
ये भी पढ़ें: Gurugram: 57 लाख की ठगी, चेक बाउंस और अब सीएम का ओएसडी बन फोन पर एसडीओ को दी धमकी, ऐसे पकड़ा गया शातिर अमित
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन