{"_id":"68177cc208a404eeca05b5f6","slug":"accused-arrested-for-calling-sdo-posing-as-fake-osd-in-gurugram-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: 57 लाख की ठगी, चेक बाउंस और अब सीएम का ओएसडी बन फोन पर एसडीओ को दी धमकी, ऐसे पकड़ा गया शातिर अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: 57 लाख की ठगी, चेक बाउंस और अब सीएम का ओएसडी बन फोन पर एसडीओ को दी धमकी, ऐसे पकड़ा गया शातिर अमित
Sun, 04 May 2025 08:12 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 04 May 2025 08:12 PM IST
सार
अमित चौधरी के एक जानकार ने एक प्लॉट के पास बिजली के खंभों को हटवाने के लिए कहा था। अमित ने खुद का राजनीतिक प्रभाव दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर बिजली विभाग के एसडीओ के मोबाइल पर कॉल करके धमकाया था।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना पुलिस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का फर्जी ओएसडी बनकर बिजली बोर्ड के एसडीओ को फोन करने वाले आरोपी को शनिवार को नाथूपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान अमित चौधरी (39) निवासी नाथूपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अक्सर खुद को समाज में राजनीतिक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता है। अमित चौधरी के एक जानकार ने एक प्लॉट के पास बिजली के खंभों को हटवाने के लिए कहा था। अमित ने खुद का राजनीतिक प्रभाव दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर बिजली विभाग के एसडीओ के मोबाइल पर कॉल करके धमकाया था।
विज्ञापन
आरोपी ने ट्रू कॉलर मोबाइल एप पर खुद की प्रोफाइल फर्जी बनाई हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पंचकूला में पहले भी खुद को राजनीतिक प्रभावशाली बताकर किसी व्यक्ति को पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर 57 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामले भी अदालत में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन