फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ec shadow register registers all expense detail from candidates

EC के 'शैडो रजिस्टर' से लगेगी मनमानी पर रोक

Tue, 25 Mar 2014 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Mar 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
ec shadow register registers all expense detail from candidates

निर्वाचन आयोग ने भले ही लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को राहत देते हुए चुनाव खर्च की सीमा 70 लाख रुपये कर दी है, लेकिन पहरा और कड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


अगर प्रत्याशी यह समझ रहे हैं कि उनके किसी खर्च को चुनाव आयोग की नजर से बचाया जा सकता है, तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल होगी। क्योंकि चुनाव आयोग जिला निर्वाचन कार्यालय के सहयोग से प्रत्येक प्रत्याशी की गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया के मुताबिक प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए 40 टीमों का गठन किया गया है। जिनका काम यह है कि वह दिन भर विधानसभाओं में भ्रमण कर यह पता लगाए कि किस प्रत्याशी ने किस जगह पर लगभग कितना पैसा खर्च किया है। किसके कितने बैनर, पोस्टर, होर्डिंग लगे हुए हैं। उसका कितना साइज है। इस साइज पर कितने रुपये का खर्च बाजार में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा या रैली के पांडाल में कितनी कुर्सियों की व्यवस्था है। साथ ही आयोजन के समय कौन-कौन सी सुविधा मतदाताओं को लुभाने की लिए दी गई है। इसका पूरा ब्योरा लाकर निर्वाचन कार्यालय में रखे शैडो रजिस्टर में दर्ज करना है। इसी के आधार पर प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की जाएगी। प्रत्याशियों द्वारा सौंपे गए खर्च विवरण को इसी रजिस्टर से क्रॉस चेक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed