फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EC minutely watch candidate's family too

उम्मीदवारों की पत्नी और बच्चों पर भी चुनाव आयोग की नजर

Thu, 13 Mar 2014 07:35 AM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 07:35 AM IST
विज्ञापन
 EC minutely watch candidate's family too

उम्मीदवार या उसका परिवार (पत्नी और बच्चे) अपने किसी बैंक अकाउंट से एक लाख रुपये से ज्यादा का लेन देन करते हैं तो इसकी जानकारी चुनाव आयोग को देनी पड़ेगी।

विज्ञापन


दरअसल, अबकी चुनाव आयोग ने चुनावों के दौरान होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की ठान ली है। हालांकि आम लोगों के लिए यह राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी है, लेकिन उम्मीदवारों को यह छूट नहीं दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल बीते चुनाव में सभी को चुनाव के दौरान एक लाख रुपये कैश के लेन देन की जानकारी चुनाव आयोग को देनी थी। यह उसी दिशा में एक और कदम है।

विदेशी निवेश भी उजागर करने होंगे

 EC minutely watch candidate's family too

चुनाव के दौरान अगर कोई प्रत्याशी कभी एक लाख रुपये निकालता या जमा करता है तो उसे इसकी जानकारी नामांकन के समय अपने ऐफिडेविट में भी देनी पड़ेगी।

इसके बाद भी अगर वह किसी दूसरे अकाउंट में भी एक लाख रुपये जमा करता है तो इसकी जानकारी आयोग को देनी होगी या फिर बैंक को अपने जिला निर्वाचन अधिकारी के बारे में इसे बताना होगा।

आयोग ने इस बार उम्मीदवारों के विदेशी निवेश, बचत और संपत्ति की जानकारी भी नामांकन में देना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा प्रत्याशी को देश से बाहर कहां-कहां किस चीज में इनवेस्टमेंट किया है इसकी जानकारी भी देनी होगी। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक ब्लैक मनी के प्रयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed