फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   east delhi municipal cooperation brought high tech machines worth 70 crore rupees to fight pollution

ईडीएमसी ने 70 करोड़ की लागत से खरीदी हाईटेक मशीनें, मनोज तिवारी और गौतम गंभीर ने किया उद्घाटन 

Thu, 17 Oct 2019 12:53 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 17 Oct 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
east delhi municipal cooperation brought high tech machines worth 70 crore rupees to fight pollution
एक ही बार में चारों दिशाओं में पानी का छिड़काव करने वाला टैंकर - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से 70 करोड़ की लागत से खरीदी गई आधुनिक 50 मशीनों का बुधवार को उद्घाटन किया गया। पटपड़गंज स्थित ईडीएमसी मुख्यालय पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद गौतम गंभीर और ईडीएमसी के महापौर ने इन आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि इन आधुनिक मशीनों से बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सकेगा। वहीं, ईडीएमसी की महापौर अंजू कमलकांत ने कहा कि वायु प्रदूषण कम करने के लिए पूर्वी निगम द्वारा 975 लाख रुपये की लागत से 40 वॉटर स्प्रिंकलर मशीनें खरीदी गई हैं, जिससे पानी का छिड़काव करके धूल के कणों के कारण होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि प्रत्येक टैंकर में 9000 लीटर की क्षमता वाला पानी का टैंक लगा है और बटन दबाते ही पानी छिड़कने की सुविधा उपलब्ध है। इन टैंकरों की खासियत यह होगी कि यह एक ही बार में चारों दिशाओं में पानी का छिड़काव करेगा। इसके साथ ही 490 लाख रुपये की लागत से 2 सुपर सेक्शन मशीनें, 340.80 लाख रुपये की लागत से 6 सेक्शन एवं जैटिंग मशीनें खरीदी गई हैं। साथ ही ईडीएमसी के पायलट प्रोजेक्ट के तहत 50 लाख रुपये की लागत से 4 ऑटो माउंटेड लिटर पिकर खरीदे गए हैं। ये मशीनें ऑटोमैटिक तरीके से कचरा उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उप महापौर संजय गोयल, स्थायी समिति अध्यक्ष संदीप कपूर, नेता सदन निर्मल जैन, पर्यावरण प्रबंधन सेवा समिति के अध्यक्ष
के.के अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed