फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Earphone with a young man was crossing the track, to be vulnerable to death by train

ईयरफोन लगाकर युवक कर रहा था ट्रैक पार, ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत

Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Earphone with a young man was crossing the track, to be vulnerable to death by train

कान में ईयर फोन लगाकर ट्रैक पार करना एक युवक को भारी पड़ गया। न्यूटाउन स्टेशन पर मुंबई राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक मूलरूप से जिला सासाराम बिहार का रहने वाला था और भिवानी स्थित किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। गत 11 सितंबर को वह अपनी बहन से मिलने नंगला एंकलेव के पास बसे चाचा चौक पर आया था। 
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली जाने के लिए उसे ट्रेन पकड़नी थी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 23 वर्षीय सुमित कुमार बिहार के सासाराम जिले के गांव रूसी का रहने वाला था और भिवानी स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 11 सितंबर को अपनी बहन से मिलने यहां आया था। बुधवार को भिवानी जाने के लिए वह न्यूटाउन स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आया था।

उन्होंने बताया कि मृतक सुबह करीब आठ बजे कान में ईयरफोन लगाकर नई दिल्ली जाने के लिए न्यूटाउन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने टिकट काउंटर से टिकट लेने जा रहा था। 


इसी बीच ट्रैक पार करते समय मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन सुमित को न तो शोर सुनाई दिया और न ही ट्रेन की आवाज।

ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रेन उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने जीआरपी को सूचना दी। 

ईयरफोन की वजह से हुई प्रमुख घटनाएं। 
-06 मार्च 2013, मुजेसर रेलवे फाटक के पास डबुआ कॉलोनी निवासी दिलीप की ट्रेन से कटकर मौत।
-31 मार्च 2013, न्यू टाउन स्टेशन पर सेक्टर सात निवासी नेहा की ट्रेन से कटकर मौत
-नवंबर-2014 सराय फाटक के पास अब्दुल सलाम की ट्रैक पार करते हुए चपेट में आने से मौत।
-जनवरी 2016 न्यू टाउन व मुजेसर फाटक के पास लाइन पार करते हुए राजन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed