फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Early detection of breast cancer will now be easier

Delhi NCR News: स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान अब होगी और आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
-एक निजी अस्पताल में अब एमआरआई गाइडेड वैक्यूम-असिस्टेड ब्रेस्ट बायोप्सी तकनीक की शुरुआत
विज्ञापन

-स्तन कैंसर का लगेगा शुरुआती दौर में पता

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण की पहचान अब और जल्दी व आसान तरीके से होगी। राजधानी स्थित एक निजी अस्पताल में अब एमआरआई गाइडेड वैक्यूम-असिस्टेड ब्रेस्ट बायोप्सी तकनीक की शुरुआत हुई है। इससे स्तन कैंसर का पता शुरुआती दौर में हो सकेगा। यह तकनीक खासतौर पर उन मामलों में उपयोगी है, जिसका पता मैमोग्राफी या अल्ट्रासाउंड जैसी सामान्य जांच में नहीं लगाया जा सकता। एमआरआई गाइडेड वैक्यूम-असिस्टेड बायोप्सी एक कम चीर-फाड़ वाली प्रक्रिया है। इसमें बड़े ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ती और मरीज को कम दर्द व जल्दी रिकवरी का फायदा मिलता है। इस तकनीक से स्टेज जीरो या डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सिचू) जैसे शुरुआती मामलों की सटीक पहचान संभव हो पाती है। अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टर ज्योति के अनुसार, कई महिलाओं में स्तन का ऊतक सघन होता है, जिसके कारण शुरुआती स्टेज में कैंसर छिपा रहता है। ऐसे मामलों में एमआरआई आधारित जांच अधिक संवेदनशील और भरोसेमंद मानी जाती है। नई तकनीक की मदद से बेहद छोटे और शुरुआती बदलावों को भी पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed