{"_id":"5dff929f8ebc3e8801066eb7","slug":"earlier-congress-used-to-make-false-promises-and-now-bjp-did-the-same-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कांग्रेस झूठे वादे करती थी और अब भाजपा ने भी वही किया : अरविंद केजरिवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कांग्रेस झूठे वादे करती थी और अब भाजपा ने भी वही किया : अरविंद केजरिवाल
Sun, 22 Dec 2019 09:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 22 Dec 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : आप ट्विटर अकाउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची कॉलोनियों में विकास के सभी काम करवाए। अब कच्ची कॉलोनियों की रजिस्ट्री की सौगात मिलेगी। पहले कांग्रस झूठे वायदे करती थी अब भाजपा कर रही है। यह बातें रविवार शाम सोनिया विहार और श्रीराम कॉलोनी वार्ड में सीवर पाइप लाइन बिछाने की योजना का उद्घाटन करने के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीद थी कि आप लोगों को कच्ची कॉलोनियो की रजिस्ट्री की सौगात मिलेगी। लेकिन आप लोगों के साथ फिर धोखा हो गया। भाजपा झूठे वादे कर रही है। पूरी दिल्ली में कच्ची कॉलोनियों में बड़े स्तर पर काम चल रहा है। आज तक कच्ची कॉलोनियों के साथ केवल राजनीति की गई थी। किसी सरकार ने कच्ची कॉलोनियों में काम नहीं किया। राज्य में पहले कांग्रेस व बीजेपी की सरकार थी। केंद्र में भी दोनों की सरकार थी। सभी ने कहा कि हमें वोट दो, हम कच्ची कॉलोनियों में काम करेंगे, लेकिन सभी ने धोखा दिया है। हमने कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का प्रस्ताव बना कर केंद्र सरकार को भेजा था। हमने केंद्र सरकार से कहा था कि कच्ची कॉलोनियों को पक्की कर दो, ताकि रजिस्ट्री खुल जाए। पांच साल तक केंद्र सरकार सोती रही और अब चुनाव नजदीक आया है, तो तीन माह पहले इन्हें कच्ची कॉलोनियों की याद आई है। हमने सोचा कि चलो देर से ही याद आई, लेकिन केंद्र सरकार ने याद तो किया। हमने कहा कि कच्ची कॉलोनियों की रजिस्ट्री कर दो।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली थी। अनधिकृत कॉलोनी के लोग पिछले छह माह से तैयारी कर रहे थे कि मोदी जी का धन्यवाद करेंगे। उम्मीद थी कि रजिस्ट्री प्रधानमंत्री चालू कर देंगे, लेकिन झूठ बोला था। भाजपा कह रही थी कि मोदी जी 100 लोगों को कच्ची कॉलोनियों की रजिस्ट्री देंगे। अब कह रहे हैं कि छह महीने बाद देंगे। इनकी नीयत खराब है। चुनाव के दौरान हर बार कांग्रेस कहती थी कि इस बार वोट दे दो, अगली बार कच्ची कॉलोनियों को पक्की कर देंगे। अब भाजपा भी यही कहने लगी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल लड़ कर कच्ची कॉलोनियों का विकास किया। अब कॉलोनियों की रजिस्ट्री कराएंगे। चिंता मत करना। आपका मुख्यमंत्री भी गुजरात के मुख्यमंत्री की तरह हवाई जहाज खरीद सकता था, लेकिन केजरीवाल जमीन पर ही रहता है। आपके बीच में ही रहता है। जमीन पर रहूंगा तभी तो पता चलेगा कि सड़क टूटी पड़ी है। हवा में रहूंगा तो कैसे पता चलेगा कि सड़क टूटी है। कैसे पता चलेगा कि नाले की सफाई करानी है। आपके बीच में रहता हूं। गली मोहल्ले में घूमता रहता हूं। पता करते रहता हूं कि कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या कहां पर क्या काम करना है। सीवर लाइन पड़ने से काफी सहूलियत मिलेगी। हमारी सरकार आने के बाद सोनिया विहार और श्रीराम कॉलोनी वार्ड में जितनी भी गलियां व नालियां थी, उन सब का निर्माण पूरा करा दिया गया है।