फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Each ward will get Rs 40 thousand for Chhath Puja in Delhi

Chhath Puja 2023: एमसीडी की तैयारी, हर वार्ड को मिलेंगे 40 हजार; घाटों तक स्ट्रीट लाइटें, पर्किंग की भी सुविधा

Fri, 20 Oct 2023 09:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 09:18 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में हरेक वार्ड को छठ पूजा के लिए 40 हजार रुपये मिलेंगे। दिल्ली मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने बताया कि सरकार द्वारा सुनिश्चित छठ घाटों पर जल्द ही सफाई का काम भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Each ward will get Rs 40 thousand for Chhath Puja in Delhi
दिल्ली मेयर डॉ. शैली ओबरॉय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी में सरकार जुट गई है। हरेक वार्ड को छठ पूजा के लिए 40 हजार रुपये मिलेंगे। यह राशि वार्ड के दो छठ घाटों पर खर्च की जाएगी और इसके उपयोग से मुख्य सड़क से छठ घाट तक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। 

विज्ञापन

घाटों को पूरी तरह से सजाया जाएगा
निगम के बिजली विभाग के कर्मचारी जल्द ही इस काम को शुरू करेंगे, ताकि घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था का काम समय से पूरा हो। छठ पूजा की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने बताया कि सरकार द्वारा सुनिश्चित छठ घाटों पर जल्द ही सफाई का काम भी शुरू किया जाएगा। जल्द ही घाटों पर लाइटिंग के लिए बिजली विभाग काम शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
उन्होंने कहा कि घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था होने से त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा और घाटों पर पूजा के लिए आने वाली महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी ये इंतजाम समय पर होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

मिलेगी अधिकृत पार्किंग की व्यवस्था
मेयर ने कहा कि वार्ड में दो घाट तैयार करने के लिए हेड अकाउंट से फंड दिया गया है। इसके अलावा इस पर जोर रहेगा कि दिल्ली नगर निगम छठ घाटों पर बेहतर साफ सफाई करे ताकि श्रद्धालु साफ सुथरे घाटों पर पूजा कर सकें। छठ घाटों पर वाहनों के लिए अधिकृत पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, जिससे कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed