फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E vehicle charging stations established in 18 places in delhi 

दिल्ली में जल्द 18 जगहों पर स्थापित होंगे ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन

Thu, 28 Nov 2019 02:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Nov 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
E vehicle charging stations established in 18 places in delhi 
ई-व्हीकल

एसडीएमसी ने 2030 तक सार्वजनिक ई-वाहनों को चलाने की केंद्र सरकार की योजना के तहत बुधवार को निजी कंपनी ईईएसएल (एनर्जी एफिसियंशी सर्विस लिमिटेड) के साथ मिलकर 18 पार्किंग स्थलों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का समझौता किया। यह समझौता ज्ञापन ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के कार्यालय में उपराज्यपाल अनिल बैजल, एसडीएमसी आयुक्त ज्ञानेश भारती, एमडी ईईसीएल सौरभ कुमार, निदेशक प्रोजेक्ट ईईसीएल वेंकटेश द्विवेदी की मौजूदगी में हुआ।

विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार का मिशन है कि जीवाश्म ईंधन को कम किया जाए ताकि हम अपने पर्यावरण को बचा सकें। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि पर्यावरण संरक्षण में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इन चार्जिंग स्टेशनों पर कोई भी व्यक्ति अपना वाहन चार्ज कर सकता है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि निगम की ओर से आम जनता के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह भी योजना है कि ई-व्हीकल पब्लिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने वाली भूमि पर कन्वर्जन चार्ज लागू न हों। 

विज्ञापन

इन जगहों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर से पूर्व ईईएसएल ने निगम के आरपी सेल के साथ मिलकर 113 पार्किंग स्थानों का सर्वेक्षण किया और पाया कि 75 पार्किंग स्थल पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए योग्य है। पहले चरण में 18 स्थलों पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन लगाने की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अरबिंदो प्लेस मार्केट, बी-6 सफदरजंग एन्क्लेव, जेके-1 एन ब्लॉक मार्केट, जेके-1 आर. ब्लॉक मार्केट, सुखदा अस्पताल, हौज खास गांव, मालवीय नगर मेन मार्केट, मैक्स अस्पताल, साकेत, पीवीआर प्रिया वसंत विहार, एसडीए रोज गार्डन, सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम, एच ब्लॉक मार्केट, सरिता विहार, लाजपत नगर, लिविंग स्टाइल मॉल जसरोला, बीएसईएस नेहरू प्लेस, प्लॉट न0. 81-85 जनकपुरी डिस्ट्रिक सेंटर, द्वारका, सेक्टर 12 मेट्रो स्टेशन और सेक्टर- 6 मार्केट शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed