₹11000 करोड़ की सौगात: PM बोले- पहले फाइलों में, अब जमीन पर होता है काम; द्वारका एक्सप्रेसवे, UER-2 का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाना, यात्रा समय कम करना और दिल्लीवासियों को जाम से राहत दिलाना है।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया। इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) शामिल हैं।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/WegK9AKaTN — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। इस दौरान पीएम ने मुंडका में रोड शो किया, जिसमें उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह नजर आया।
दिल्ली विकास की क्रांति की साक्षी बनी: पीएम मोदी#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi recieves a grand welcome by supporters before the inauguration of two major National Highway projects-- the Delhi section of the Dwarka Expressway and the Urban Extension Road-II (UER-II).
— ANI (@ANI) August 17, 2025
(Source: DD News) pic.twitter.com/wrGIVaBbS5
पीएम मोदी ने कहा, 'थोड़ी देर पहले दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेस वे और अर्बन एक्सटेंशन रोड की कनेक्टिविटी मिली है। इससे दिल्ली के, गुरुग्राम के और पूरे NCR के लोगों की सुविधा बढ़ेगी। दफ्तर आना-जाना, फैक्ट्री आना-जाना और आसान होगा, सभी का समय बचेगा। हमारे व्यापारी, कारोबारी और किसानों को विशेष लाभ होने वाला है। नए एक्सप्रेसवे का सभी को लाभ मिलेगा। पूरे एनसीआर के लोगों को फायदा होगा। दिल्ली विकास की क्रांति की साक्षी बनी। आज का भारत क्या सोच रहा है, उसके सपने और संकल्प क्या हैं? ये सबकुछ आज पूरी दुनिया अनुभव कर रही है। दुनिया, जब भारत को देखती है, परखती है, तो उसकी पहली नजर हमारी राजधानी दिल्ली पर पड़ती है। दिल्ली को हमें विकास का ऐसा मॉडल बनाना है... जहां सभी को महसूस हो कि हां, ये विकसित होते भारत की राजधानी है।'
पीएम ने कहा, "अर्बन एक्सटेंशन रोड की एक और विशेषता है। ये दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने में मदद कर रही है। अर्बन एक्सटेंशन रोड को बनाने में लाखों टन कचरा काम में लाया गया है, यानी कूड़े के पहाड़ को कम करके उनके वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया गया है। मुझे खुशी है कि रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना जी की सफाई में भी लगातार जुटी हुई है। मुझे बताया गया है कि यमुना से इतने समय में 16 लाख मीट्रिक टन शिल्ट हटाई जा चुकी है। इतना ही नहीं, बहुत कम समय में ही दिल्ली में 650 DEVI इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं। भविष्य में ये इलेक्ट्रिक बसें करीब 2 हजार का आंकड़ा पार कर जाएंगी। ये 'ग्रीन दिल्ली - क्लीन दिल्ली' के मंत्र को और मजबूत करता है।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आपके(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) नेतृत्व में बिताए गए 5 महीने के गहरे प्रशासनिक अनुभव के आधार पर ये कह सकती हूं कि आप देश के वो दूरदर्शी नेता है जिनकी सोच में भारत का हर नागरिक शामिल है। जिनकी नीति में भारत का हर प्रदेश बराबरी का हिस्सेदार है। जिनके संकल्प में भारत का हर नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। आप वह शक्ति हैं जिसने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा।"
पिछली सरकारों ने दिल्ली को बर्बाद किया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'हम देखते हैं कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को किस तरह बर्बाद किया, दिल्ली को एक तरह से गड्ढे में गिरा दिया था। मैं जानता हूं कि भाजपा की नई सरकार के लिए लंबे अरसे से बढ़ रही मुसीबतों से दिल्ली को बाहर निकालना कितना कठिन है। लेकिन, मुझे भरोसा है कि दिल्ली में जिस टीम को आपने चुना है, वो मेहनत करके पिछले कई दशकों की समस्याओं से दिल्ली को बाहर निकाल कर रहेंगे।
'दिल्ली में हमारे जो स्वच्छता मित्र हैं, वो सभी बहुत बड़ा दायित्व निभाते हैं। लेकिन पहले की सरकारों ने इन्हें भी जैसे अपना गुलाम समझ रखा था। ये जो लोग सिर पर संविधान रखकर नाचते हैं, ये संविधान को कैसे कुचलते थे, ये बाबा साहेब की भावनाओं को कैसे दगा देते थे, आज मैं वो सच्चाई आपको बताने जा रहा हूं। दिल्ली में मेरे सफाईकर्मी भाई-बहन काम करते हैं, उनके लिए यहां एक खतरनाक कानून था। दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन एक्ट में एक बात लिखी थी कि यदि को सफाई मित्र बिना बताए काम पर नहीं आता, तो उसे एक महिने के लिए जेल में डाला जा सकता था, आज जो सामाजिक न्याय की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्होंने ऐसे कई नियम कानून देश में बना रखे थे। ये मोदी है, जो ऐसे गलत कानूनों को खोज-खोजकर खत्म कर रहा है। और ये अभियान लगातार जारी है।'
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta says, "As the Chief Minister of Delhi, based on the administrative experience of the past 5 months under your (Prime Minister Narendra Modi) leadership, I can say that you are the visionary leader of the country whose thinking includes every citizen… https://t.co/VXcYHXSD09 pic.twitter.com/qN29sMFQ9K
— ANI (@ANI) August 17, 2025
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "आज का दिन हरियाणा के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक और यादगार दिन है। यह दिन हरियाणा और विशेषकर NCR के विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा दिल्ली और हरियाणा में 11,000 करोड़ रुपए की लागत की 6 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इन परियोजनाओं के लिए धन्यवाद करता हूं।"
बता दें कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाना, यात्रा समय कम करना और दिल्लीवासियों को जाम से राहत दिलाना है। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) का निर्माण करने वाले श्रमिकों के साथ बातचीत की।#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi felicitated by Delhi CM Rekha Gupta and Haryana CM Nayab Singh Saini at the inauguration ceremony of two major National Highway projects-- the Delhi section of the Dwarka Expressway and the Urban Extension Road-II (UER-II). pic.twitter.com/Em6wrYUmtN
— ANI (@ANI) August 17, 2025
पीएम ने बीते साल मार्च में द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड जनता को समर्पित किया था। वहीं, अब 10.1 किलोमीटर लंबे इस खंड का निर्माण लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया। ये सेक्शन यशोभूमि, दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसमें दो पैकेज शामिल हैं। पहले में शिव मूर्ति इंटरसेक्शन से द्वारका सेक्टर-21 के रोड अंडर ब्रिज तक 5.9 किलोमीटर का हिस्सा है. दूसरे पैकेज में द्वारका सेक्टर-21 आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किलोमीटर का हिस्सा है, जो सीधे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 से जुड़ेगा।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with the construction workers of the Delhi section of the Dwarka Expressway and the Urban Extension Road-II (UER-II).
— ANI (@ANI) August 17, 2025
PM Modi will shortly inaugurate both National Highway projects worth a combined cost of nearly Rs 11,000… pic.twitter.com/WqymANzpuP
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) को राजधानी के लिए गेम-चेंजर बताया। ये कॉरिडोर दिल्ली को जाम से राहत देगा, 40 मिनट में आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचाएगा। एनसीआर से चंडीगढ़ तक यात्रा आसान होगी और प्रदूषण कम होगा। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा है कि ये प्रोजेक्ट विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूईआर-2 दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। ये कॉरिडोर अलीपुर (एनएच-44) से शुरू होकर मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए महिपालपुर (एनएच-48) तक जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि अब सिंघू बॉर्डर से आईजीआई एयरपोर्ट तक का सफर, जो पहले दो घंटे लेता था, मात्र 40 मिनट में पूरा होगा। ये रोड इनर और आउटर रिंग रोड पर वाहनों का दबाव कम करेगा, जिससे मुकरबा चौक, मधुबन चौक, पीरागढी चौक और धौला कुआं जैसे व्यस्त चौराहों पर जाम की समस्या खत्म होगी।
यूईआर-2 दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी को नए स्तर पर ले जाएगा। यह एनएच-44, एनएच-9 और एनएच-48 जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा। इसके अलावा, यह सोनीपत और बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों को लिंक रोड से जोड़ेगा, जिससे उद्योग और माल की आवाजाही को गति मिलेगी। इससे दिल्ली और एनसीआर में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये कॉरिडोर चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की यात्रा को भी तेज और आसान बनाएगा। ये दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगा, जिससे लंबी दूरी का सफर भी सुगम होगा। यातायात की सुगमता से ईंधन की खपत कम होगी, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रोजेक्ट दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने में योगदान देगा।