फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dwarka Circular service to resume with EV buses

Delhi NCR News: ईवी बसों के साथ द्वारका सर्कुलर सेवा फिर शुरू होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
रूट रेशनलाइजेशन से मेट्रो, कॉलोनियों, कॉलेजों और बाजारों तक बेहतर लास्ट माइल कनेक्टिविटी मिलेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए द्वारका सर्कुलर बस सेवा इलेक्ट्रिक बसों के साथ दोबारा शुरू की जाएगी। यात्रियों की बढ़ती जरूरतों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार बस रूट्स के रेशनलाइजेशन पर काम कर रही है।
सरकार के अनुसार, रूट रेशनलाइजेशन का उद्देश्य बस रूट्स का पुनर्गठन है, ताकि बसें उन इलाकों में अधिक चलाई जा सकें जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इसके लिए यात्रियों की मांग, सफर के पैटर्न, भीड़भाड़ वाले रूट्स और बसों की उपलब्धता का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है। इसके बाद डुप्लिकेट या कम उपयोग वाले रूट हटाकर जरूरत के हिसाब से नई बसें तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन

द्वारका सर्कुलर सेवा का नया स्वरूप द्वारका मेट्रो स्टेशन, द्वारका सेक्टर-8 स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों को जोड़ेगा। इससे कॉलोनियों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक केंद्रों तक बस कनेक्टिविटी बेहतर होगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण अनुकूल होने के साथ यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर देंगी। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रूट में भी बदलाव

सरकार ने प्रधानमंत्री संग्रहालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच चलने वाले बस रूट में भी बदलाव किया है। नया रूट पीएमएमएल-तीन मूर्ति-साउथ एवेन्यू-सेना भवन-उद्योग भवन-केंद्रीय सचिवालय होगा। पहले यह रूट कुशक रोड से गुजरता था। नए रूट से यात्रियों को तेज और सीधा सफर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed