फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU Elections 2018: ABVP candidates won three post, NSUI won only post of secretary

DUSU Elections 2018: अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर एबीवीपी का कब्जा, सचिव पद पर एनएसयूआई की जीत

Fri, 14 Sep 2018 06:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
DUSU Elections 2018: ABVP candidates won three post, NSUI won only post of secretary
- फोटो : ANI

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनावों में एक बार फिर एबीवीपी ने परचम लहराया है। ABVP में डूसू चुनाव में अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत दर्ज की है वहीं, एनएसयूआई को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई है। इसके अलावा एक गठबंधन में लड़े लेफ्ट और आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई को खाली हाथ लौटना पड़ा।

विज्ञापन


एबीवीपी उम्मीदवार अंकिव बसोया ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है जबकि शक्ति सिंह उपाध्यक्ष और ज्योति चौधरी ने ज्वाइंट सचिव पद पर जीत दर्ज की है। एनएसयूआई उम्मीदवार आकाश चौधरी ने सचिव पद जीता है।
विज्ञापन


छात्र संघ चुनावों में ABVP की शानदार जीत पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और उनके मार्ग पर अग्रसर है देश का युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको कितने वोट 
अध्यक्ष पद के लिए ABVP के अंकिव बसोया को मिले 20,467 वोट, जबकि NSUI के सनी छिल्लर को 18,723 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए ABVP के शक्ति सिंह को मिले 23,046 वोट, जबकि NSUI की लीना को 15,373 को वोट मिले। सचिव के पद पर NSUI के आकाश चौधरी को मिले 20,198 वोट, जबकि ABVP के सुधीर डेढ़ा को मिले 14,109 वोट। संयुक्त सचिव के लिए ABVP की ज्योति चौधरी को मिले 19,553 वोट, जबकि NSUI के सौरभ यादव को 14,381 वोट मिले।

मनोज तिवारी बोले ABVP युवाओं की उम्मीदों पर खरी उतरेगी

DUSU Elections 2018: ABVP candidates won three post, NSUI won only post of secretary

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव में करीब एक लाख पैंतीस हजार छात्रों में से 44.46 प्रतिशत छात्रों ने मतदान किया। 

छात्र संघ चुनावों में ABVP की शानदार जीत पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और धारणाओं को आगे बढ़ाने और जनसेवा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं | जहां तक डूसू चुनाव का सवाल है हमें दिल्ली के युवाओं के चयन पर पूर्ण विश्वास है कि उन्होंने सही और योग्य उम्मीदवार का चुनाव किया है और ABVP उन सभी युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी |  

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं करती बल्कि सबका साथ सबका विकास की तर्क पर काम करती है और यही कारण रहा कि हमने छात्र संघ चुनावों में भी जीत हासिल की है।

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए समर इंटर्नशिप, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी कई नीतियां भी तैयार की है जो कि आने वाले समय में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम आएंगी । क्योंकि अगर युवाओं का विकास होगा तो देश का विकास होगा।

मनोज तिवारी ने कहा कि आज देश में विकास की लहर दौड़ रही है और आगामी चुनावों में भी भाजपा सरकार पीएम मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

आम आदमी पार्टी ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

DUSU Elections 2018: ABVP candidates won three post, NSUI won only post of secretary

बता दें कि, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (डूसू) में मतगणना प्रक्रिया के दौरान ईवीएम में आ रही बार-बार खराबी के चलते फिर सवाल उठाए गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि जब चुनाव आयोग छात्रसंघ का चुनाव ईवीएम से नहीं करवा पा  रही है तो देश में इससे निष्पक्ष चुनाव करवाना कैसे संभव है। राय का आरोप है कि एबीवीपी को जीत दिलाने के लिए ऐसी साजिश रची गई है। 

दरअसल, गुरुवार को डूसू चुनाव की मतगणना के दौरान दो बार ईवीएम मशीन में खराबी आई। दिलचस्प यह कि सचिव पद के लिए आठ उम्मीदवार व एक नोटा को मिलाकर ईवीएम पर नौ बटन होने चाहिए थे। लेकिन मतगणना के दौरान एक ईवीएम पर न सिर्फ 10 बटन थीं, बल्कि उसके खाते में चालीस वोट भी पड़े थे। इसे लेकर छात्र संगठनों ने हंगामा भी किया।       

इस पर गोपाल राय ने मीडिया के सामने कहा कि चुनाव आयोग पूरे देश को भरोसा दिला रही है कि ईवीएम सुरक्षित है। इससे पूरे देश में एक साथ निष्पक्ष चुनाव कराना संभव हो सकेगा। लेकिन डूसू चुनाव में जिस तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं वह हैरान करने वाली हैं।  डूसू चुनाव से यह साबित हो रहा है कि भाजपा संसदीय चुनाव से पहले कोई दूसरा चुनाव हारना नहीं चाहती।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed