धूलभरी आंधी ने रोकी दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार, 40 फ्लाइट डायवर्ट और मेट्रो भी थमी
गुड़गांव और फरीदाबाद में आज दोपहर से ही तेज आंधी चल रही है। बादल छाए हुए हैं। साथ ही दिन में ही अंधेरा हो गया, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में खराब मौसम के कारण श्रीनगर से दिल्ली अा रही विस्तारा की फ्लाइट अमृतसर डायवर्ट कर दी गई है।
Vistara's Srinagar flight to Delhi has been diverted to Amritsar following bad weather conditions in Delhi. pic.twitter.com/yXNHWbb30L
बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में रविवार को तूफान और आंधी आने की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को इसका अनुमान जताया था। विभाग ने कहा था कि राजस्थान के कई इलाकों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी चल सकती है। पहाड़ी राज्यों में आने वाले तूफान का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने बताया था कि ये आंधी तूफान रविवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आ सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होता है जिससे देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अचानक से बारिश होती है। विभाग के अनुसार, तूफान के साथ आंधी आ सकती है।