फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dumping ground close-up, spread 2,000 tons garbage on the streets

डंपिंग ग्राउंड हुआ बंद, सड़कों पर फैला 2000 टन कूड़ा

Tue, 15 Jul 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 15 Jul 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dumping ground close-up, spread 2,000 tons garbage on the streets

घरों से निकलने वाला कचरा शहर में फिर बवाल करा सकता है। आवास विकास परिषद ने प्रताप विहार में अस्थायी डंपिंग ग्राउंड को बंद करा दिया। दो दिन से शहर से कचरा नहीं उठ रहा।

विज्ञापन


करीब 2 हजार मीट्रिक टन कचरा शहर की सड़कों पर फैला है। एक-दो दिन हालात और ऐसे ही रहे तो सड़कों पर भी कचरा डालने की जगह नहीं बचेगी।

रमजान और कांवड़ मेले के दिनों में मोहल्लों से कचरा न उठना निगम अधिकारियों के लिए भी बवाल बन सकता है। दरअसल, प्रताप विहार में आवास विकास परिषद ने नगर निगम को डंपिंग ग्राउंड के लिए अस्थाई तौर पर जमीन दी थी।
विज्ञापन


निगम कई साल से यहीं पर शहर का कचरा डाल रहा था। अब आविप ने यह जमीन किसी बिल्डर को बेच दी है। निगम कर्मचारियों का कहना है कि बिल्डर के लोग साइट पर कूड़ा नहीं डलने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोशिश करते हैं तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रविवार से शहर का कूड़ा नहीं उठ पा रहा। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में हालत बदतर हो रहे हैं।

जमीन तलाशने दौड़े अफसर
डंपिंग ग्राउंड बंद होने से बनी स्थिति को कंट्रोल करने के लिए निगम अफसर नई जमीन तलाशने को दिनभर दौड़ते रहे। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, तहसीलदार बीबी सिंह राठौर, जेडएसओ एनडी शर्मा और सेनेट्री इंस्पेक्टर वीके शर्मा ने मिट्ठेपुर के पास खाली जमीन को चिह्नित किया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इस जमीन पर बड़े-बड़े गड्ढे खुदवाकर फिलहाल कूड़ा डंप कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed