फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to winter schools from nursery to eighth in NCR closed till January 6

School Closed: सर्दी के चलते नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 6 जनवरी तक बंद, माध्यमिक खुलेंगे, पढ़ें पूरा आदेश

Tue, 02 Jan 2024 08:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Jan 2024 08:42 PM IST
सार

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों के लिए इस तरह का कोई निर्देश नहीं है। शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों के लिए एक से 14 जनवरी तक शीतकालीन छुटि्टयां रहती हैं।

विज्ञापन
Due to winter schools from nursery to eighth in NCR closed till January 6
स्कूल बंद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूल 6 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश जारी कर दिए हैं। माध्यमिक स्कूलों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

विज्ञापन

मंगलवार को दिन में धूप निकली इसके बाद भी ठंडक का अहसास बना रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले एक हफ्ते तक सर्दी का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों के लिए इस तरह का कोई निर्देश नहीं है। शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों के लिए एक से 14 जनवरी तक शीतकालीन छुटि्टयां रहती हैं। जबकि माध्यमिक स्कूलों का अलग कलेंडर होता है। चूंकि बोर्ड आदि की परीक्षाएं होती हैं और ऐसे में कोर्स पूरा कराना होता है। इसलिए माध्यमिक स्कूलों की छुट्टी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed