फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   due to Western disturbance possibility of light rain in Delhi from March 14 to March 16

दिल्ली में तीन दिन बारिश: मौसम ने ली करवट, फिर भी तापमान पर ब्रेक नहीं; पश्चिमी विक्षोभ का पड़ रहा असर

Thu, 13 Mar 2025 08:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 08:34 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार अब 14 मार्च से 16 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है। इस हल्की बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
due to Western disturbance possibility of light rain in Delhi from March 14 to March 16
दिल्ली में तीन दिन बारिश के आसार - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में गुरुवार को मौसम ने करवट ले ली। दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। इसके बावजूद बढ़ते तापमान पर ब्रेक नहीं लगा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। इससे पहले 11 मार्च को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण सुबह भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

तीन दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार अब 14 मार्च से 16 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है। इस हल्की बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 17 मार्च को तो अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रहेगा। 18 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और इस कारण तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

वहीं होली के दिन दिन में तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान: 34.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 18.6 डिग्री सेल्सियस
14 मार्च को सूर्यास्त: शाम 6:29 मिनट
15 मार्च को सूर्योदय: सुबह 6:31 मिनट

विज्ञापन

हवा सुधरी, एक्यूआई 179 दर्ज
राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने के चलते लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 179 दर्ज किया गया। इसमें बुधवार की तुलना में 49 सूचकांक की गिरावट हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बुधवार तक हवा के मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान व्यक्त किया है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां 238 एक्यूआई दर्ज किया गया, जोकि हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई के सबसे कम 94 रहा। इसके अलावा गुरुग्राम में 201, नोएडा में 109 और ग्रेटर नोएडा में 108 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed