फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to western disturbance, mild cold is felt in Delhi.

Delhi NCR News: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में हल्की ठंड का एहसास

Tue, 07 Oct 2025 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली-एनसीआर
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली-एनसीआर Updated Tue, 07 Oct 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
सोमवार के बाद मंगलवार को भी जारी रही बारिश, कई इलाकों में भरा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिनों से मौसम ठंडा और खुशनुमा बना हुआ है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बारिश जारी रही। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जाम और जलभराव की स्थिति बनी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के ऊपर बने प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हो रही है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.6 किमी तक फैला है और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में राजधानी में 12.6 मिमी और मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक 5.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पालम में 41.6 मिमी, रिज में 37 मिमी, पूसा में 22.5 मिमी, मयूर विहार में 20 मिमी, लोधी रोड में 5.8 मिमी और आया नगर में 5.1 मिमी बारिश हुई। इस माह अब तक चार दिन में कुल 74.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरी, उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में हवा में नमी 100 से 68 फीसदी के बीच रही।

बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कल से आसमान साफ रहने की संभावना
नौ अक्तूबर से आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 10 से 13 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 32–33 डिग्री और न्यूनतम 21–22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed