फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   due to shortage of staff, 18 buses standing on depot

स्टाफ न होने से कुछ रूटों पर यात्रियों को हो रही दिक्कत

Mon, 13 Jan 2014 04:41 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 13 Jan 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
due to shortage of staff, 18 buses standing on depot

जिले से सोहना, गुड़गांव एवं होडल जाने वाली बसें कम हो गईं हैं। इन रूटों पर बसों को चलाने के लिए रोडवेज के पास पर्याप्त ड्राइवर और कंडक्टर नहीं हैं, जिसकी वजह से 18 बसों का संचालक ठप है।

विज्ञापन


इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी रूटों पर छह-छह बसों को कम कर दिया गया है। आम दिनों में रोजाना सोहना के लिए 22 बसें चलाई जाती हैं। जबकि होडल के लिए 15 बसें चलती है। यही हाल गुड़गांव रूट का है। लेकिन इस रूट पर सिटी बस सेवा के कारण अधिक समस्या नहीं है। इन रूटों पर बसें कम होने के कारण कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत रोडवेज महाप्रबंधक में की है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने बसों की जानकारी कर्मचारियों से मांगी। जिसके बाद संबंधित कर्मचारियों ने बसों के अनुपात में कर्मचारी न होने का कारण बताया। ड्यूटी इंस्पेकटर इदरीस खान ने बताया कि डिपो पर 123 सामान्य बसों का बेड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ न होने के कारण वर्तमान में केवल 105 बसों को चलाया जा रहा है। कुल बसों को चलाने के लिए 150 चालक और 160 परिचालक होने चाहिए। लेकिन इतनी संख्या में स्टाफ नहीं है। जिस कारण सेवाएं बाधित हो रही हैं।


रोडवेज महाप्रबंधक यशपाल यादव ने बताया कि स्टाफ न होने के कारण परेशानी हो रही है। जल्द ही मुख्यालय से नए कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। जिसके बाद समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed