फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to old rivalry young man was murdered by cutting off both his hands

रूह कंपाने वाली हत्या: घर से बुलाकर ले जाने के बाद ली जान, शव के पास कटे पड़े थे हाथ, परिजनों ने बताया वाकया

Sun, 06 Oct 2024 06:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Oct 2024 06:53 PM IST
सार

पुलिस हत्या मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने बताया कि बीते चार अक्तूबर को गांव खेड़ला निवासी सौरभ व अंकित उसके घर पर आकर उसके बेटे अतुल राघव को बुलाकर ले गए थे।

विज्ञापन
Due to old rivalry young man was murdered by cutting off both his hands
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुरुग्राम के सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में पुरानी रंजिश के चलते युवक के दोनों हाथ काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शव के पास से ही दोनों कटे हुए हाथ भी बरामद हो गए हैं। मृतक की पहचान गांव खेड़ला निवासी अतुल राघव (24 ) के रूप में हुई है। पुलिस ने फोरेंसिक व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत कुल चार टीमें गठित की हैं। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस सोहना थाने में दर्ज कराया। पुलिस हत्या मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने बताया कि बीते चार अक्तूबर को गांव खेड़ला निवासी सौरभ व अंकित उसके घर पर आकर उसके बेटे अतुल राघव को बुलाकर ले गए थे।

विज्ञापन

इसके बाद अतुल वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने सोहना थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की तो रविवार की सुबह अतुल राघव का शव गांव के पास ही जंगलों में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने देखा कि अतुल के दोनों हाथ कटे हुए थे और वहीं पास में ही पड़े मिले। थोड़ी दूर पर बीयर की बोतल भी पड़ी हुई मिली। मृतक के परिजनों ने बताया कि डेविड नाम के युवक से अतुल की पुरानी रंजिश चली आ रही थी। 

इस संबंध में एक मामला पहले ही अदालत में विचाराधीन है। इसको लेकर डेविड अतुल राघव से रंजिश रखता था। मृतक युवक के परिजनों के अनुसार उक्त तीनों युवकों ने मिलकर अतुल की हत्या की है। वहीं, पुलिस ने बताया कि डेविड नामक युवक पर मृतक युवक ने करीब दो साल पहले कुल्हाड़ी से हमला किया था। यही रंजिश पिछले दो सालों से चली आ रही थी। मृतक व आरोपी दोनों नशा करने के आदी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

सोहना सदर थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करने के लिए गुरुग्राम भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की चार टीमें में गठित कर दी हैं। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed