फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student aarzoo case: naveens father and 5 others arrested

आरजू हत्याः नवीन के पिता व भाई समेत 4 गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2016 11:27 AM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
DU student aarzoo case: naveens father and 5 others arrested

नई दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के राजपुरा में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की छात्रा आरजू की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी नवीन के पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में आरोपी का भाई, मामा और मामा के गांव का एक परिचित शामिल है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि आरोपी नवीन के पिता राजकुमार और भाई संदीप को जानकारी छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, उसके मामा पीतमपुरा निवासी कृष्ण और उसके परिचित नवीन को सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जमानत मिल गई। वहीं, शुक्रवार को ही मुख्य आरोपी नवीन खत्री को भी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामा को किया सबूत मिटाने को गिरफ्तार

DU student aarzoo case: naveens father and 5 others arrested

पुलिस सूत्रों का कहना है कि चार फरवरी को नवीन ने अपने पिता और भाई को बता दिया था कि उसने आरजू की हत्या कर दी है। पुलिस दावा कर रही है कि नवीन के पिता और भाई को इस बात की जानकारी नहीं थी कि नवीन ने हत्या करने के बाद शव घर में छिपा कर रखा है।

इस बात की जानकारी उन्हें 6 फरवरी को उस समय लगी, जब पुलिस नवीन को लेकर उसकी निशानदेही पर शव की बरामदगी के लिए उनके घर पहुंची।

वहीं, पुलिस का कहना है कि नवीन खत्री का मामा कृष्ण शादी की रस्म अदायगी के लिए अपने गांव के नवीन के साथ पहुंचा था। उसने कार की डिग्गी धुलवा दी थी, जिसमें नवीन आरजू का शव लेकर घर पहुंचा था। डिग्गी में खून के धब्बे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed