{"_id":"586fd93c4f1c1ba37815bad0","slug":"du-professor-assaulting-case-will-examine-cctv-footage-and-eyewitness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DU की यंग प्रोफेसर के साथ हुई बदसलूकी बनी रहस्य, सरेआम हुई घटना का नहीं मिल रहा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
DU की यंग प्रोफेसर के साथ हुई बदसलूकी बनी रहस्य, सरेआम हुई घटना का नहीं मिल रहा सुराग
Mon, 09 Jan 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Jan 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मयूर विहार फेज-3 स्थित पेट्रोल पंप पर झपटमारी का विरोध करने पर डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर राधिका मेनन के साथ मारपीट के मामले में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
2 of 5
पुलिस ने पेट्रोल पंप व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पेट्रोल पंप पर लगे चार कैमरों में से एक ही कैमरा काम कर रहा था।
3 of 5
इसमें बदमाशों की तस्वीर नहीं आ पाई है। पुलिस ने पेट्रोल पंप के आस पास के कैमरों के फुटेज को कब्जे में लिया है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फुटेज में स्कूटी का नंबर भी नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के दौरान वहां मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारियों से पूछताछ की गई है और उनके बताए हुलिये के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि पीड़िता ने अपनी आपबीती फेसबुक वॉल पर लिखकर बदमाशों की करतूत की जानकारी दी। उनके मुताबिक बदमाश उनसे कहासुनी कर रहे थे और फिर हाथापाई पर उतर आए। बदमाशों ने उनका चश्मा तोड़ दिया। सबसे चौंकाने वाली बात उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने उसकी मदद नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।