फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTU students will be able to participate in the work of the university

Delhi NCR News: डीटीयू के छात्र विश्वविद्यालय के काम में बंटा सकेंगे हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉन्च, छात्र को हफ्ते में कम से कम आठ घंटे करना होगा कार्य
विज्ञापन


ललित कौशिक

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने यूनिवर्सिटी स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम (यूएसआईपी) लॉन्च किया है। इससे छात्रों को विश्वविद्यालय के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। छात्र विश्वविद्यालय की अलग-अलग गतिविधियों और कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे। इसके लिए छात्रों को भुगतान भी किया जाएगा।

इसके लिए विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी किया है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के परिणामों को बेहतर बनाने में मदद करना। वास्तविक जीवन की कार्यप्रणाली से छात्रों को परिचित कराना और समय-समय पर होने वाली गतिविधियों की प्रक्रियाओं से अवगत कराना है। इसके लिए छात्रों को हफ्ते में कम से कम आठ घंटे काम करना होगा। इसमें सप्ताहांत और छुट्टी का दिन भी शामिल है। छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान महीने में 3500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने सभी डीन, निदेशक, विभाग प्रमुख और शाखा प्रभारियों से इंटर्न की आवश्यकता को लेकर दस जुलाई तक ब्योरा मांगा है। छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान रिपोर्ट और दस्तावेज तैयार करने, डाटा का विश्लेषण, समन्वय और नेटवर्किंग, भाषण/रचनात्मक लेखन की तैयारी, वेबसाइट तैयारी प्रबंधन, गैजेट्स उपकरणों का संचालन और निगरानी, इवेंट मैनेजमेंट सहित कई दूसरे कार्य करने होंगे। डीटीयू के एक अधिकारी के अनुसार यूएसआईपी को लॉन्च कर दिया है। उम्मीद है कि छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान कुछ सीखने और समझने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed