रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा कराएगी डीटीसी, जानिए कब से कब तक मिलेगी सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने रक्षाबंधन वाले दिन महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा दिया।
रक्षाबंधन वाले दिन सिर्फ एनसीआर तक जाने वाली नॉन एसी बसों में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। एनसीआर के शहरों से आने जाने वाली बसों में किराया देना पड़ेगा।
रक्षाबंधन का त्योहार 18 अगस्त को मनाया जाएगा। महिलाएं बिना टिकट लिए डीटीसी की बसों से यात्रा कर सकतीं है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ नॉन एसी बसों में मिलेगी।
सुबह 8 से शाम 5 बजे तक सिर्फ नॉन एसी बसों में मिलेगी सुविधा
एसी बस और क्लस्टर की बसों में यह सुविधा नहीं मिलेगी। डीटीसी के मुताबिक इस दिन महिलाओं को दिक्कत न हो इसलिए सुबह से ही ज्यादा से ज्यादा बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।
बस की फ्रीक्वेंसी बेहतर हो इसे लेकर भी खास तैयारी की जाएगी। ज्यादा भीड़ वाले रूट पर ज्यादा बसें उतारी जाएंगी। बताते चलें कि डीटीसी के पास करीब 4200 बसें है।
इसमें एक टाइम में अधिकतम 3700 बसें ही सड़क पर उतरती हैं। हर बार डीटीसी यह दावा करती है लेकिन बसों में भीड़ का सामना लोगों को करना पड़ता है।