फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC changed the timing and route of Delhi Kathmandu friendship buses service

दिल्ली-काठमांडू मैत्री सेवा: डीटीसी ने समय और रूट में किया परिवर्तन, यात्रा में लगेगा सात-आठ घंटे कम समय

Sat, 11 Jun 2022 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Jun 2022 11:20 PM IST
सार

डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक संजय सक्सेना ने बताया कि सोमवार से तीन घंटे पहले बस दिल्ली से रवाना होगीं। साथ ही यात्रा की दूरी 49 किमी. कम होगी। उन्होंने कहा कि काठमांडू से दिल्ली बस सेवा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली और काठमांडू के बीच बस 1167 किमी. की दूरी तय करती है। वर्तमान में इसका उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और फैजाबाद और मुगलिंग (नेपाल) में पड़ाव है जबकि किराया करीब 2800 रुपये है।

विज्ञापन
DTC changed the timing and route of Delhi Kathmandu friendship buses service
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली परिवहन निगम ने यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी और यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के लिए दिल्ली-काठमांडू मैत्री बस सेवा के समय और मार्ग में परिवर्तन करने का फैसला किया है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के उप मुख्य महाप्रबंधक संजय सक्सेना ने कहा कि वर्तमान में काठमांडू के लिए बस सुबह 10 बजे डॉ अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल, दिल्ली गेट से रवाना होकर आगरा-कानपुर-लखनऊ राजमार्ग होकर जाती है। इस निर्णय से दूरी करीब 49 किलोमीटर कम होने के साथ यात्रा खर्च में भी कमी आएगी। सोमवार से टर्मिनल से मैत्री बस सुबह सात( मौजूदा समय से तीन घंटे पहले) रवाना होगी।

विज्ञापन

डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक संजय सक्सेना ने बताया कि बस को लखनऊ एक्सप्रेस हाइवे के जरिये नए सर्वेक्षण मार्ग पर संचालित किया जाएगा। दिल्ली में मजनू का टीला काठमांडू जाने वाले यात्रियों का प्रमुख केंद्र हैं, इसलिए बस को सुबह पांच बजे मजनू का टीला भेजा जाएगा। वहां से सुबह छह बजे दिल्ली गेट टर्मिनल के लिए रवाना होगी। इसके बाद दिल्ली गेट टर्मिनल से मौजूदा समय 10 बजे के बजाय सुबह सात बजे प्रस्थान करेगी। सुबह सात बजे रवाना होने से बस उसी रात सीमा को पार कर सकती है। इससे यात्री काठमांडू तक दूसरे मार्गों की अपेक्षा जल्दी पहुंचेंगे।

अधिकारी ने कहा कि इससे यात्रा में लगने वाला समय सात से आठ घंटे कम हो जाएंगे। फिलहाल यात्रा में 32-34 घंटे लगते हैं। यात्रा के समय को बचाने के लिए बस केवल तीन जगहों पर रुकेगी। भारत में सुबह 10 बजे फूडिंग प्लाजा, आगरा टोल में नाश्ते के लिए और दोपहर दो बजे फूड किंग प्लाजा, लखनऊ में दोपहर के भोजन के लिए दो स्टॉपेज होंगे। रात 10:30 बजे नेपाल में एक बार रात के खाने के लिए बस को रोका जाएगा। मजनू का टीला में सुबह छह बजे टिकट बुकिंग और बस के आउट-शेडिंग और यात्रियों की व्यस्तता बढ़ाने के लिए एक डीटीसी अधिकारी को तैनात किया जाएगा। सक्सेना ने कहा कि दिल्ली-काठमांडू बस सेवा 13 जून से शुरू होने वाले एक महीने के लिए बदले हुए समय और मार्ग के अनुसार संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि काठमांडू से बस सेवा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संजय सक्सेना ने बताया कि काठमांडू से दिल्ली बस सेवा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली और काठमांडू के बीच बस 1167 किमी. की दूरी तय करती है। वर्तमान में इसका उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और फैजाबाद और मुगलिंग (नेपाल) में पड़ाव है जबकि किराया करीब 2800 रुपये है। बस सेवा की शुरुआत नवंबर 2014 में बस सेवा शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed