Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DSJ freshers showcased

Delhi NCR News: डीएसजे के फ्रेशर्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाया हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म (डीएसजे) में विद्यार्थी-शिक्षक संवाद एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। हंसराज कॉलेज के सभागार में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। एफवाईआईपी के प्रथम सेमेस्टर में आयुष करमाली ने मिस्टर फ्रेशर और आर्यांशी दुबे ने मिस फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया। वहीं, एमजे के प्रथम सेमेस्टर में प्रियांशु पांडेय को मिस्टर फ्रेशर और नोरा को मिस फ्रेशर चुना गया। बेस्ट ड्रेस्ड मेल का खिताब गीत गोविंद और मनन वार्ष्णेय को मिला, जबकि आयुषी वशिष्ठ बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल चुनी गईं। एमजे प्रथम वर्ष में तेजस्विनी को बेस्ट ड्रेस्ड का खिताब दिया गया। समारोह का उद्घाटन डीएसजे की मानद निदेशक प्रो. रमा और सहायक कुलसचिव प्रो. अश्विनी कुमार ने किया। इस अवसर पर सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed