फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DSHM employees' strike today

Delhi NCR News: डीएसएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन के कर्मचारी शुक्रवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। वहीं दूसरी ओर सरकार ने साफ कर दिया है कि हड़ताल में शामिल होने वाले स्टाफ को अनुपस्थित माना जाएगा। डीएसएचएम कर्मचारियों ने प्रशासन को दिए नोटिस में कहा कि उनकी कई मांगें वर्षों से अधूरी हैं। उनका आरोप है कि सातवें वेतन आयोग की फाइल कैबिनेट मंजूरी के लिए गई थी, लेकिन अब बिना कारण अटक गई है। वेतन सीमा अपडेट न होने से कई कर्मचारियों को तीन साल से इंक्रीमेंट नहीं मिला, जिससे 15-20 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। डीजीईएचएस हेल्थ कार्ड और नौकरी सुरक्षा नहीं है। आरोप है कि बिना जांच के कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। इसके अलावा, रिटायरमेंट व मृत्यु पर एकमुश्त राशि का प्रावधान हो। कर्मचारियों का कहना है कि दो-तीन दशक से सेवा देने के बाद भी सुरक्षा और सुविधा नहीं है। मांगें न मानने पर आगे बड़ा आंदोलन होगा। ऐसे में, दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने सभी जिलों को आदेश जारी कर कहा है कि जनहित में हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी। हड़ताल की अवधि की कोई छुट्टी मंजूर नहीं होगी। डीएसएचएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि हड़ताल की वजह से ओपीडी व आईपीडी, टीकाकरण और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित न हों। इसके लिए मौजूद स्टाफ या वैकल्पिक ड्यूटी रोस्टर से मरीजों को बिना रुकावट सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed