{"_id":"5fcfcfeb8ebc3ecfe546f353","slug":"drugs-were-demanded-from-america-through-dark-web-website-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डार्क वेब-वेबसाइट के जरिये अमेरिका से मंगाते थे ड्रग्स, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डार्क वेब-वेबसाइट के जरिये अमेरिका से मंगाते थे ड्रग्स, दो गिरफ्तार
Wed, 09 Dec 2020 12:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : amar ujala
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अमेरिका से ड्रग्स मंगवाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अविनाश उर्फ लक्ष्य जैन और शशांक गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों पहले खुद नशा करते थे, लेकिन बाद में नशा करते-करते खुद ही नशे के सौदागर बन गए।
विज्ञापन
आरोपी एक नामी वेबसाइट के जरिये बिक्वाइन और क्रिप्टो करेंसी में पेमेंट कर कोरियर के जरिये मादक पदाथ मंगाते थे। इनके पास से 450 ग्राम मैरिजोना, 100 ग्राम नशीली टॉफिया और 50 ग्राम मनाला क्रीम चरस के अलावा चार मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल एक होंडा सिटी कार बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक अविनाश बीबीए किए हुए है जबकि शशांक ने बीकॉम किया हुआ है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वेबसाइट के जरिये अमेरिका से मादक पदार्थ मंगाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते हैं। सूचना मिलने के बाद डीसीपी भीष्म सिंह की टीम ने मामले की जांच शुरू की। इस बीच सी-3 वसंतकुंज इलाके में छापेमारी कर अविनाश और शशांक को दबोच लिया गया। इनके पास से मोबाइल, कार व मादक पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी अविनाश ने बताया कि पहले वह विदेशी मैरिजोना खरीदकर पीता था। उसे यह बहुत महंगा पड़ता था। उसने किसी जानकार से मैरिजोना को विदेश से मंगाने के बारे मे पूछा।
विज्ञापन
उसे डार्क वेब-साइट के बारे में पता चला। वहां बिटक्वाइन या क्रिप्टो करेंसी में ब्लाक चेन वॉलेट पर एडवांस में पेमेंट करना होती थी। इसके बाद अमेरिका से कोरियर के जरिये मादक पदार्थ दिल्ली पहुंच जाते थे। यहां से मादक पदार्थ लेकर उनको बहुत बढ़िया दामों पर बेचा जाता था। अविनाश की जब शशांक से मुलाकात हुई तो उसने उसे भी अपने साथ धंधे में शामिल कर लिया। बरामद मादक पदार्थ न्यू ईयर पार्टिज के लिए मंगाया गया था। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।