{"_id":"589b62764f1c1b905237a3da","slug":"driver-died-after-catching-fire-in-moving-car-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए गिफ्ट ले घर जा रहा ड्राइवर कार में जिंदा जला, लॉक हो गए थे चारों गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के लिए गिफ्ट ले घर जा रहा ड्राइवर कार में जिंदा जला, लॉक हो गए थे चारों गेट
Thu, 09 Feb 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
fire in car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद रोड पर मंगलवार रात चलती कार में आग लगने से चालक की झुलसकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।
2 of 5
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक सचिन त्यागी (38) परिवार के साथ हर्ष विहार, मंडोली विस्तार गली नंबर-13 में रहता था। परिवार में मां, पत्नी ममता एक बेटा, बेटी और एक भाई गौरव है। सचिन ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की अपनी टाटा इंडिगो टैक्सी खरीदी थी। उसने टैक्सी को कॉल सेंटर में लगाया था। ज्यादातर वह टैक्सी खुद चलाता था।
3 of 5
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात उसने भजनपुरा इलाके में सवारियों को छोड़ा। इस बीच करीब 10.45 बजे वह वजीराबाद रोड होते हुए मंडोली के सामने पहुंचा। अचानक नंद नगरी डिपो के सामने उसकी टैक्सी में अंदर से आग लग गई। शुरुआत में तो सचिन ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। बता दें कि सचिन अपने बच्चों के लिए गिफ्ट लेकर जा रहा था और जब वह उपहार लेकर उतरने का प्रयास कर रहा था तब ही कार लॉक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के समय वहां मौजूद संदीप ने बताया कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर किसी तरह कार के शीशे तोड़क़र चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। मामले की सूचना पुलिस व दमकल को दी गई।
विज्ञापन
5 of 5
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, तब तक चालक पूरी तरह झुलस गया था। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय टैक्सी डीजल से चल रही थी। शॉर्ट सर्किट के कारण कार के अंदर की ओर से आग लग गई। सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जाम होने के कारण चालक बाहर नहीं निकल सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।