फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dragon will used to write court decisions in faridabad

अब ‘ड्रैगन’ लिखेगा जजों के निर्णय, अदालतों में जल्द होगा प्रयोग

Fri, 17 Mar 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
dragon will used to write court decisions in faridabad
- फोटो : Pintrest
जिला अदालत के जजों के लिए अब अपने सुनाए गए फैसले की लिखित प्रतिलिपि तैयार करना आसान हो गया है। जजों के कंप्यूटर में बोल कर टाइप (स्पीच टू राइट) करने वाला ड्रैगन सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में जज टाइपिस्टों से नहीं बल्कि अपने कंप्यूटर पर बोल कर लिखित आदेश तैयार करेंगे। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से उपलब्ध करवाए गए इस सॉफ्टवेयर को चार पांच जजों ने इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदरजीत मेहता ने बताया कि अदालतों में लिखा पढ़ी का काम सबसे ज्यादा होता है। रीडर और टाइपिस्ट पर कागजात, आंकड़े संभालने आदि का बहुत दबाव होता है। अदालत में रोजाना तीस चालीस केस की सुनवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें जज कोई न कोई आदेश जारी करता है, जिसका लिखित रिकॉर्ड रखा जाता है। ऐसे में एक टाइपिस्ट पर लिखाई का काफी काम होता है। एक फैसला करीब चार से पांच पेज का होता है। यदि दिन में तीन या चार फैसले सुनाए गए तो सबका एक ही दिन में टाइप होना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में ड्रैगन सॉफ्टवेयर से जज खुद ही बोल कर फैसला टाइप करा सकेंगे। इससे अदालत के काम में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि सभी जजों को इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


अदालती शब्दों का खास इंटरफेस
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पैनल के एडवोकेट रवींद्र गुप्ता ने बताया कि अदालती कार्रवाई में बहुत से तकनीकी शब्दों का प्रयोग होता है। ड्रैगन सॉफ्टवेयर में इन तकनीकी शब्दों का काफी बड़ा इंटरफेस है। इनबिल्ट डिक्शनरी से सही शब्दों के चयन की सुविधा है तो एडऑन सुविधा से सॉफ्टवेयर में नए शब्द डाले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed