फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr. Rakesh parekh wrote blog against Arvind kejriwal

अब ब्लॉग बम के निशाने पर आए केजरीवाल

Sun, 22 Mar 2015 08:43 PM IST
Updated Sun, 22 Mar 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
 Dr. Rakesh parekh wrote blog against Arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल के बंगलुरु से वापस आने के बाद माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी में चल रही आंतरिक कलह पर लगाम लगेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव का मामला सुलझता इससे पहले ही पार्टी में एक नया विवाद सामने आ गया है।

विज्ञापन


'आप' की राजस्थान इकाई के नेता डॉक्टर राकेश पारेख ने 'अरविंद "आप" को क्या हो गया' शीर्षक से एक ब्लॉग लिखा है जिसमें उन्होंने लगभग वैसे ही आरोप लगाए हैं जो कुछ दिनों पहले प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव लगाते रहे हैं।
विज्ञापन


पारेख ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि उन्हें पद, टिकट या सम्मान नहीं चाहिए, लेकिन आप टोपी की लाज रखें। पारेख ने अपने ब्लॉग में अन्ना आंदोलन की कुछ भावनात्क यादें भी साझा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे पढ़िए पूरा ब्लॉग

 Dr. Rakesh parekh wrote blog against Arvind kejriwal

बता दें कि 28 मार्च को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है जिसमें पार्टी में चल रहे अंदरुनी कलह पर मंत्रणा की जानी है।

ऐसे में मीटिंग से कुछ दिन पहले एक बार फिर ब्लॉग के माध्यम से पार्टी के खिलाफ लिख कर पारेख ने एक नए खतरे की ओर संकेत किया है।

अभी हाल ही में आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मयंक गांधी ने भी लगातार दो ब्लॉग लिखे थे। जिसके बाद पार्टी में चल रही गुटबाजी सतह पर आ गई थी।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरा ब्लॉग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed