फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr. Mahesh to contest election from Gautambuddha nagar

क्या इस बार बीजेपी की नैया पार लगाएंगे महेश?

Sun, 16 Mar 2014 03:55 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 16 Mar 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
Dr. Mahesh to contest election from Gautambuddha nagar

काफी लंबा इंतजार कराने के बाद आखिरकार शनिवार देर रात भाजपा हाईकमान ने गौतम बुद्ध नगर सीट से डॉ. महेश शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे महेश पर ही पार्टी ने विश्वास जताया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में डॉ. महेश दूसरे नंबर पर रहे थे और उन्हें बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर ने 15,904 वोटों से हराया था।
विज्ञापन


हारने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 2012 के विधानसभा के चुनाव में वे नोएडा से विधायक बने। विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा प्रत्याशी को 27,676 वोटों से हराकर मात दी थी। उसी वक्त हाईकमान ने कह दिया था कि वह लोकसभा के चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दें। तभी से वे चुनाव प्रचार में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सच्चाई यह भी रही कि यहां पर राष्ट्रीय स्तर का नेता इसलिए भी आने को तैयार नहीं हुआ क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार हुई थी, इसलिए किसी बड़े नेता ने जोखिम उठाना ठीक नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed