{"_id":"678e643285602128a00b7c00","slug":"dr-arunveer-singh-was-given-extension-in-service-for-seventh-time-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: डॉ. अरुणवीर सिंह को सातवीं बार सौंपा गया सेवा विस्तार, बने रहेंगे यीडा के सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: डॉ. अरुणवीर सिंह को सातवीं बार सौंपा गया सेवा विस्तार, बने रहेंगे यीडा के सीईओ
Mon, 20 Jan 2025 08:27 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 20 Jan 2025 08:27 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने सातवीं बार सेवा विस्तार देकर सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अरुणवीर सिंह को यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अरुणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अरुणवीर सिंह को प्रदेश सरकार ने सातवीं बार सेवा विस्तार देकर यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वह यमुना प्राधिकरण व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ आगामी 30 जून 2025 तक बने रहेंगे। इस आशय का आदेश प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने सोमवार को जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के सबसे महत्वाकांक्षी नोएडा एयरपोर्ट को रिकार्ड समय में पूरा कराने के अभियान में अहम भूमिका निभा रहे यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह को सातवीं बार सेवा विस्तार मिला है। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हो चुका था। इससे पहले उन्होंने फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क व औद्योगिक पार्कों के क्लस्टर कई अहम परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं की रूपरेखा डॉ. अरुणवीर सिंह के नेतृत्व में तैयार की गई है। प्राधिकरण के विकास की गति को बरकरार रखने के लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें 30 जून तक यीडा और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ पद पर पुनर्सेवायोजित किया है।
विज्ञापन