फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DPSG : 42% fee increase, parents commotion

डीपीएसजी : 42% फीस बढ़ी, पैरेंट्स का हंगामा

Sun, 06 Apr 2014 01:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 06 Apr 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
DPSG : 42% fee increase, parents commotion

42 फीसदी फीस वृद्घि वापस लेने से इंकार करने पर डीपीएसजी वसुंधरा में अभिभावकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। दर्जनों नाराज अभिभावक जबरन स्कूल में अंदर घुस गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद वार्ता के लिए आए स्कूल प्रिंसिपल ने भी फीस वापस लेने से मना कर दिया और पुलिस बुला ली। इसके बाद अभिभावकों ने कोर्ट जाने की घोषणा कर दी। अभिभावकों ने आगामी रणनीति बनाने के लिए रविवार को स्कूल में बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


साथ ही डीपीएसजी सोसायटी से जुड़े अन्य स्कूलों के अभिभावकों से भी संपर्क साधा जा रहा है। अभिभावकों के समर्थन के लिए अमेठी से आप प्रत्याशी कुमार विश्वास की पत्नी मंजू विश्वास भी स्कूल पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में 42 फीसदी फीस वृद्धि का विरोध कर रहे अभिभावक शनिवार को उग्र हो गए। उन्होंने स्कूल गेट पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध बढ़ता देख एक घंटे बाद बाहर आए प्रिंसिपल धर्मेंद्र गोयल को अभिभावकों ने घेर लिया और उनसे फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग की।

इस मामले में प्रिंसिपल द्वारा कोई कदम उठाने से इंकार करने पर गुस्साए अभिभावक सुरक्षा गार्ड्स को किनारे कर जबरन स्कूल में घुस गए और वहीं धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। चार घंटे बाद भी प्रबंधन वार्ता के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद अभिभावकों ने कोर्ट जाने का ऐलान कर दिया।

फीस वृद्धि के खिलाफ अहम बैठक आज
डीपीएसजी मेरठ रोड, डीपीएसजी वसुंधरा और डीपीएसजी इंटरनेशनल स्कूल के अभिभावक एकजुट हो गए हैं। प्रबंधन के फैसले के खिलाफ आगे की रणनीति बनाने के लिए तीनों स्कूलों के अभिभावकों की कविनगर स्थित आपका भवन में रविवार को बैठक होगी। बैठक में प्रबंधन के फैसले को लेकर आगे के कदम उठाने का लेकर पैरेंट्स फैसला करेंगे।


अभिभावकों को 12 घंटे पहले भेजा सर्कुलर
अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में शनिवार को नर्सरी कक्षा का ओरिएंटेशन कार्यक्रम था। अभिभावकों की चेतावनी के मद्देनजर 12 घंटे पहले शुक्रवार को स्कूल ने अभिभावकों को सर्कुलर जारी कर कार्यक्रम कैंसिल करने की सूचना दी। धारा-144 लगे होने के कारण अभिभावकों का हंगामा पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed